अजीत अगरकर ने मोहम्मद शमी पर चुप्पी तोड़ी, बोले - "अगर वो फिट होते तो इंग्लैंड दौरे पर ..."

Published - 02 Aug 2026, 04:24 PM | Updated - 02 Aug 2026, 05:06 PM

Mohammed Shami 4

Ajit Agarkar's statement on Mohammed Shami: दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भारत की टीम से लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। 2023 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाने वाले शमी का करियर एकदम से बदल गया। टूर्नामेंट में उन्होंने सिर्फ 7 मैचों में 24 विकेट झटके थे। माना जा रहा था कि यहां से उनका करियर एक अलग स्तर पर जाएगा लेकिन वो इंजरी के कारण लंबे समय के लिए दूर हो गए।

इसके बाद, जब 2025 की शुरुआत में टीम इंडिया में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वापसी हुई तो लगा कि शायद अब उन्हें लगातार मौके मिलेंगे लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद, उन्हें बाहर कर दिया गया। यही शमी के लिए आखिरी मौका रहा और इसके बाद से उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी नहीं पहनी। माना जा रहा है कि शमी की वापसी में सबसे बड़ी बाधा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर है। अब चीफ सेलेक्टर का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस तेज गेंदबाज को वापसी का मौका क्यों नहीं मिल रहा है।

Mohammed Shami को लेकर अजीत अगरकर का पुराना बयान सुर्खियों में आया

Mohammed Shami 5

पिछले साल एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 में भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया था। इस दौरान होस्ट ने अगरकर से पूछा कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने साफ तौर पर कहा है कि अगर मैं 50 ओवर वाली टीम का हिस्सा बनने के लिए फिट नहीं था, तो फिर मैं रणजी टूर्नामेंट कैसे खेल रहा हूं? इस पर अगरकर ने कहा,

"अगर वह मुझसे ऐसा कहते हैं, तो शायद मेरा जवाब होगा कि मुझे नहीं पता, मैंने सुना नहीं है। देखिए, मुझे पक्का नहीं पता कि उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या कहा है; अगर मैं उसे पढ़ लूं, तो शायद उन्हें फोन करूं। लेकिन आपको पता है कि ज़्यादातर खिलाड़ियों के लिए मेरा फोन हमेशा चालू रहता है और पिछले कुछ महीनों में मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई है।"

अगरकर ने शमी की फिटनेस का दिया हवाला

चीफ सेलेक्टर ने आगे कहा,

"मैं यहां कोई हेडलाइन नहीं बनाना चाहता, लेकिन देखिए, उन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। अगर उन्होंने कुछ कहा है, तो शायद यह ऐसी बात है जिस पर मुझे उनसे या उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए। लेकिन इंग्लैंड सीरीज से पहले भी हमने कहा था कि अगर वह फिट होते, तो हमारी योजना का हिस्सा होते; दुर्भाग्य से, वह फिट नहीं थे।"

लगातार नजरअंदाज किए जाने के कारण मोहम्मद शमी का करियर माना जा रहा खत्म

पिछले साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के रूप में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने टीम इंडिया के लिए अपना अंतिम मैच खेला था। इसके बाद, उन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेलकर अपनी फिटनेस का सबूत दिया लेकिन अजीत अगरकर संतुष्ट नजर नहीं आए। इसी वजह से उन्होंने शमी को किसी भी फॉर्मेट के लिए नहीं चुना।

हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का चयन हुआ, उसमें भी मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को जगह नहीं मिली। उनके बारे में चयनकर्ताओं ने कुछ जानकारी भी नहीं दी कि वो योजनाओं में हैं भी या नहीं। इसी वजह से कयास लग रहे हैं कि शायद उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी 2026 का भी होगा अब लाइव प्रसारण, जानें कब कहां और कैसे फ्री में देख पाएंगे आप ये टूर्नामेंट

Tagged:

team india Ajit Agarkar Mohammed Shami
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com