कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकेंगे LIVE मैच
Table of Contents
India vs Pakistan match timing and live-streaming details: पिछले एक साल में भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार टक्कर देखने को मिली है। एशिया कप में इनकी तीन बार टक्कर हुई थी। इसके बाद, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ। हालांकि, इन सभी मुकाबलों में बाजी भारतीय टीम के हाथ लगी और पाकिस्तान को एक के बाद एक चार हार का सामना करना पड़ा।
अब एक बार फिर से भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच होने जा रहा है। इस टक्कर के लिए फैंस में काफी उत्साह है और उम्मीद के मुताबिक अभी से फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है।
एशियन लेजेंड्स लीग 2026 में होगा India vs Pakistan मुकाबला

इस बार भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच टक्कर एशिया कप या फिर ICC टूर्नामेंट में नहीं, बल्कि एशियन लेजेंड्स लीग 2026 में देखने को मिलेगी। संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की टीमों वाली लीग का दूसरा सीजन जाम्बिया में खेला जा रहा है। इसी टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एशियन स्टार्स के रूप में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।
भारत की टीम इंडियन रॉयल्स के नाम से खेल रही है। वहीं, पाकिस्तान की टीम का नाम पाकिस्तान पैंथर्स है। ये दोनों टीमें टूर्नामेंट में एक-एक मुकाबला खेल चुकी हैं और अब दूसरे में एक-दूसरा का सामना करेंगी।
एशियन लेजेंड्स लीग में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबले की तारीख और टाइमिंग
जाम्बिया में खेली जा रही एशियन लेजेंड्स लीग 2026 में इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स (India vs Pakistan) के बीच रविवार, 2 जुलाई को मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में होगा। मैच के शुरू होने का समय दोपहर 4 बजे है।
टूर्नामेंट में इंडियन रॉयल्स ने जीत के साथ शुरुआत की थी। अपने पहले मैच में इंडिया की टीम ने बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रनों से मात दी थी। वहीं, पाकिस्तान पैंथर्स को अपने पहले मैच में एशियन स्टार्स को 85 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था।
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एशियन लेजेंड्स लीग 2026 में इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स 3 पर होगा। वहीं, इसकी स्ट्रीमिंग Fancode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
एशियन लेजेंड्स लीग 2026 के लिए इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड
इंडियन रॉयल्स: यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, ऋषि धवन, सरुल कंवर, शहबाज नदीम, मनप्रीत गोनी, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, ईश्वर पांडे, असद पठान, सुदीप त्यागी, फरमान अहमद, सुबोध भाटी, राघव धवन
पाकिस्तान पैंथर्स: इमरान नजीर, तौफीक उमर, मोहम्मद हफीज़, कामरान अकमल, उमर अकमल (विकेटकीपर), हसन रज़ा, सोहेल तनवीर, सईद अजमल, ज़ुल्फिकार बाबर, मोहम्मद इरफान, राहत अली, यासिर शाह, राना नईम अनवर, यासिर भट, मोहम्मद इमरान जूनियर
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को छोड़ अब इन 2 ऑलराउंडर्स पर दांव लगाएगी CSK, रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा