हार्दिक पांड्या को छोड़ अब इन 2 ऑलराउंडर्स पर दांव लगाएगी CSK, रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा

Published - 02 Aug 2026, 11:28 AM | Updated - 02 Aug 2026, 01:40 PM

CSK

Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. बीते कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने में जुटी हुई है. लेकिन अब इन मामलों में नया मोड़ आ गया है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसके टीम अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को छोड़ 2 ऑलराउंडर्स पर अपना फोकस बढ़ा सकती है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन है ये दोनों खिलाड़ी.....

Hardik Pandya को छोड़ अब इन 2 ऑलराउंडर्स पर दांव लगाएगी CSK?

Hardik Pandya 20

जहां पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपने खेमे शामिल करना चाहती है, तो वहीं अब इस कड़ी में एक नई रिपोर्ट मिली है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि CSK ने अपनी टीम में शामिल होने के लिए एक IPL चैंपियन से एप्रोच किया है.

फ्रेंचाइजी शिवम दुबे की जगह एक ऐसे ऑल-राउंडर को ट्रेड कर सकती है, जिसका IPL में ऑल-राउंडर के तौर पर उतना इस्तेमाल नहीं होता है. हालांकि, अभी तक सीएसके की ओर से इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप- कप्तान), सारांश जैन ... दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की टीम आई सामने

इस ऑलराउंडर को कर सकती है चेन्नई टीम में शामिल

कयास लगाए जा रहे हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स युवा ऑलराउंडर साई किशोर को आईपीएल 2027 के लिए एप्रोच कर सकती है. 29 साल के इस ऑलराउंडर ने पिछले कुछ सीज़न में गुजरात टाइटन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन उन्हें टीम में बतौर गेंदबाज ही मौका मिला है. इसलिए अब क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सीएसके टीम मैनेजमेंट साई किशोर को एक ऑलराउंडर की रूप में अजमाकर निखार सकती है. उनके पास घातक गेंदबाजी के साथ-साथ उपयोगी बल्लेबाजी करने की भी काबिलियत है.

मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे Hardik Pandya?

स्पोर्टस्टार के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के एक प्रवक्ता ने बताया है कि फ्रैंचाइज़ी अभी पिछले सीज़न की समीक्षा कर रही है और सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि,

“हमारा सीजन के बाद का रिव्यू इस समय चल रहा है। हम टीम के सभी पहेलूओं पर ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के उलट हम खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर किसी भी फ्रेंचाइजी से संपर्क में नहीं हैं। ट्रेड तभी संभव है जब हमारा रिव्यू हो जाएगा। कई तरह के विकल्प और विचारों पर बात हो रही है जिसमें समय लगेगा, इसलिए अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है.”

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट की माने तो मुंबई इंडियंस ने अब तक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के ट्रेड को लेकर किसी भी फ्रेंचाइजी से बात नहीं की है. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अगले साल किस टीम की जर्सी में नजर आएंगे.

DPL 2026 में खेलने वाले ये 5 स्टार खिलाड़ी, जो IPL 2027 ऑक्शन में पा सकते है करोड़ो की डील

Tagged:

hardik pandya CHENNAI SUPER KINGS (CSK) Washington Sundar Sai Kishore
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com