दलीप ट्रॉफी 2026 का भी होगा अब लाइव प्रसारण, जानें कब कहां और कैसे फ्री में देख पाएंगे आप ये टूर्नामेंट

Published - 02 Aug 2026, 02:15 PM | Updated - 02 Aug 2026, 03:22 PM

Duleep Trophy 2

Duleep Trophy 2026 Live telecast and streaming details: इस साल फरवरी में रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल खेला गया था, जो भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन का आखिरी मुकाबला भी था। इसके बाद आईपीएल का आयोजन हुआ, जबकि जून और जुलाई में घरेलू स्तर पर कोई भी टूर्नामेंट नहीं खेला गया।

अब 2026-27 घरेलू सीजन की शुरुआत होने जा रही है। BCCI द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इस सीजन का पहला टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) होगा। यह टूर्नामेंट कई खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका रहेगा।

इस तारीख से Duleep Trophy 2026 की होगी शुरुआत

Duleep Trophy 1

इस बार भारत का घरेलू सीजन 23 अगस्त से शुरू होने वाला है और पहला ही टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) है, जो 10 सितंबर तक चलेगा। इसका आयोजन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में होगा। इसमें छह टीमें हिस्सा लेती हैं और खिलाड़ियों को जोन के आधार पर बांटा जाता है।

ये टीमें सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन, साउथ जोन और वेस्ट जोन हैं। इनमें से ज्यादातर के स्क्वाड घोषित किए हो गए हैं, वहीं जिनकी घोषणा बाकी है, उनका अगले कुछ दिनों में ऐलान कर दिया जाएगा।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग संबंधी जानकारी

BCCI ने दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) 2025 के मुकाबलों का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट नहीं किया था। वहीं, सिर्फ फाइनल की ही लाइव स्ट्रीमिंग हुई थी। इसी वजह से बोर्ड की काफी आलोचना हुई थी। घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में शामिल होने के बावजूद इसके मैचों का प्रसारण नहीं किया गया था। ऐसे में इस बार फैंस को उम्मीद है कि दलीप ट्रॉफी 2026 का लाइव टेलीकास्ट किया जा सकता है।

हालांकि, इसे लेकर BCCI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि टूर्नामेंट (Duleep Trophy) का प्रसारण होता है, तो इसके स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होने की संभावना है, क्योंकि BCCI के घरेलू क्रिकेट के प्रसारण अधिकार इन्हीं के पास हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 का शेड्यूल

तारीख मुकाबला टीमें समय (IST) स्थान
23 अगस्त 2026 (रविवार) पहला क्वार्टर फाइनल ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन सुबह 9:30 बजे BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु
23 अगस्त 2026 (रविवार) दूसरा क्वार्टर फाइनल नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन सुबह 9:30 बजे BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु
30 अगस्त 2026 (रविवार) पहला सेमीफाइनल सेंट्रल जोन vs क्वार्टर फाइनल विजेता सुबह 9:30 बजे BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु
30 अगस्त 2026 (रविवार) दूसरा सेमीफाइनल साउथ जोन vs क्वार्टर फाइनल विजेता सुबह 9:30 बजे BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु
6 सितंबर 2026 (रविवार) फाइनल दोनों सेमीफाइनल के विजेता सुबह 9:30 बजे BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर भी नहीं चला इस खिलाड़ी का बल्ला, तो हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा इस खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com