श्रीलंका दौरे पर भी नहीं चला इस खिलाड़ी का बल्ला, तो हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा इस खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर

Published - 02 Aug 2026, 11:40 AM | Updated - 02 Aug 2026, 01:01 PM

Sri Lanka 5

Sri Lanka Tour last chance for this Indian player: भारत के श्रीलंका दौरे की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 15 अगस्त से दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिए दो मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की शुरुआत गाले में होने वाले टेस्ट मुकाबले के साथ होगी। इसके बाद, 23 अगस्त से कोलंबो में दूसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।

BCCI ने श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे के लिए 28 अगस्त को ही भारत के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। इस स्क्वाड में नया चेहरा ऑलराउंडर सारांश जैन का है। वहीं, अन्य खिलाड़ी पुराने हैं, जो नियमित रूप से नजर आते हैं या फिर जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में मौका मिला था। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज कई खिलाड़ियों के लिए काफी अहम भी है। वहीं, एक खिलाड़ी के तो अंतिम मौका माना जा रहा है।

इस खिलाड़ी के लिए Sri Lanka दौरा जगह बचाने का अंतिम मौका

भारत की टेस्ट टीम से पिछले दो सालों में कई सीनियर खिलाड़ियों की विदाई हुई है। उनकी जगह लेने के लिए कुछ नए चेहरों को मौका मिल रहा है लेकिन उनमें से ज्यादातर ने अपनी जगह पक्की करने के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसा ही हाल बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन का है, जो नंबर-3 पर चेतेश्वर पुजारा की कमी पूरी करने के लिए चुने गए थे लेकिन अभी तक निराश ही किया है।

इसी वजह से श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज साई सुदर्शन के लिए काफी अहम मानी जा रही है। अगर उनका बल्ला नहीं चला तो फिर इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पत्ता कट सकता है।

डेब्यू के बाद से साई सुदर्शन का परफॉरमेंस नहीं रहा है कुछ खास

Sri Lanka 6

आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन से 700 से ज्यादा रन बनाए थे। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी तकनीक की काफी तारीफ हुई थी। यही वजह है कि उनका चयन इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन हुआ था। इसके पहले मैच में ही सुदर्शन को डेब्यू का मौका मिला था लेकिन वो 30 रन ही बना पाए थे।

इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। इसी वजह से संभावना जताई जा रही थी कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के स्क्वाड से ड्रॉप किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुदर्शन को लगातार मौके मिले और अभी तक उन्होंने एक भी तीन अंकों वाली यानी शतकीय पारी नहीं खेली है। इसी वजह से श्रीलंका (Sri Lanka) टेस्ट सीरीज को उनके लिए करो या मरो वाला माना जा रहा है।

साई सुदर्शन के टेस्ट में आंकड़े

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 7 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिनमें 12 पारियों में उनकी बल्लेबाजी आई है। इस दौरान 31.91 की औसत से सुदर्शन ने 383 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 43.32 का है। उनके बल्ले से तीन अर्धशतक आए हैं, वहीं सर्वाधिक स्कोर 87 है।

इस युवा खिलाड़ी के पास श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने आंकड़ों को सुधारने का मौका रहेगा। अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो फिर उनके लिए आगे मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Tagged:

team india Sai Sudharsan Sri Lanka tour of India
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com