दलीप ट्रॉफी 2026 के शेड्यूल और टीमों के बारे में जानिए सबकुछ, वैभव-रिंकू समेत ये दिग्गज खिलाड़ी भी लेंगे हिस्सा

Published - 02 Aug 2026, 05:07 PM | Updated - 02 Aug 2026, 05:44 PM

Duleep Trophy 2026

Duleep Trophy 2026 Schedule And Teams Details: भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ हो रही है। इस बार भी टूर्नामेंट जोनल फॉर्मेट में होगा और छह टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन, साउथ जोन और वेस्ट जोन हैं।

दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2026) के मुकाबलों को रेड बॉल से खेला जाता है और भारत के घरेलू क्रिकेट का बहुत ही पुराना टूर्नामेंट है। इसके माध्यम से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाकर टीम इंडिया के चयनकर्तओं को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं।

Duleep Trophy क्या है?

Duleep Trophy 2026 1

दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2026) भारत का प्रमुख अंतर-क्षेत्रीय प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट है। बीसीसीआई द्वारा 1961-62 सत्र में शुरू की गई इस प्रतियोगिता का नाम भारत के अग्रणी क्रिकेटरों में से एक, नवानगर के कुमार श्री दलीपसिंहजी के नाम पर रखा गया है।

पारंपरिक लाल गेंद प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में ऐतिहासिक रूप से छह क्षेत्रीय टीमें शामिल होती हैं - उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्व। चयनकर्ता इसका उपयोग रणजी ट्रॉफी की तुलना में मजबूत विरोधियों के खिलाफ खिलाड़ियों का आकलन करने के लिए एक मंच के रूप में करते हैं। इसमें भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए हैं। इस बार भी कई टॉप के स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Duleep Trophy 2026 के फॉर्मेट की जानकारी

दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) छह जोनल टीमें नॉकआउट फॉर्मेट में मुक़ाबला करेंगी। पिछले सीज़न के फाइनल में पहुंचने के कारण सेंट्रल जोन और साउथ जोन को सेमीफाइनल में सीधे एंट्री मिली है। सेंट्रल जोन डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि साउथ जोन उपविजेता रही थी। ईस्ट जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन, नॉर्थ जोनऔर वेस्ट जोन के मुकाबले क्वार्टर-फाइनल से शुरू होंगे। सभी मैच बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खेले जाएंगे।

Duleep Trophy 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला टीमें समय (IST) स्थान
23 अगस्त 2026 (रविवार) पहला क्वार्टर फाइनल ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन सुबह 9:30 बजे BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु
23 अगस्त 2026 (रविवार) दूसरा क्वार्टर फाइनल नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन सुबह 9:30 बजे BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु
30 अगस्त 2026 (रविवार) पहला सेमीफाइनल सेंट्रल जोन vs क्वार्टर फाइनल विजेता सुबह 9:30 बजे BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु
30 अगस्त 2026 (रविवार) दूसरा सेमीफाइनल साउथ जोन vs क्वार्टर फाइनल विजेता सुबह 9:30 बजे BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु
6 सितंबर 2026 (रविवार) फाइनल दोनों सेमीफाइनल के विजेता सुबह 9:30 बजे BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु

Duleep Trophy 2026 के लिए सभी टीमों का स्क्वाड

सेंट्रल जोन

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल, सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, ज़ीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़, यश ठाकुर, नचिकेत भुटे।

वेस्ट जोन स्क्वाड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), हार्विक देसाई, उर्विल पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत शेठ, मुकेश चौधरी, तनुष कोटियान, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे और जयमीत पटेल।

ईस्ट जोन स्क्वाड

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार।

साउथ जोन स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, के. हिमतेजा, आर. स्मरण, एन. जगदीशन, करुण नायर, तनय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के. साई तेजा, टी. विजय, विद्वथ कावेरप्पा, अमन खान और एमडी निधीश।

नॉर्थ ईस्ट जोन स्क्वाड

टेची नेरी, रॉबिन लिम्बू, बिस्वोर्जित सिंह कोंथौजम, इमलीवाटी लेमतुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थान्खुमा, अर्पित सुभास, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मेइतेई, आकाश कुमार चौधरी, विनो जी. झिमोमी, लालरेम्पुइया, जोनाथन रोंगसेन, जोतिन सिंह फेरोइजाम और आशीष थापा।

नॉर्थ जोन स्क्वाड

अभी आधिकारिक स्क्वाड की घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर भी नहीं चला इस खिलाड़ी का बल्ला, तो हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा इस खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर

Tagged:

Rinku Singh East Zone central zone West ZOne Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com