3 युवा भारतीय बल्लेबाज को मौका पड़ने पर टीम के लिए कर सकते हैं गेंदबाजी

Published - 04 May 2021, 03:47 AM

खिलाड़ी

इंडियन क्रिकेट टीम में कपिल देव जी जैसे दिग्गज ऑलराउंडर खिलाडी की कमी हमेशा से रही है. जो टीम के एक खिलाडी के रूप में कई खिलाडियो का किरदार निभा सके. हालाँकि पिछले कई सालो से कुछ खिलाडी भारतीय टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाने का प्रयास करते हुए देखे गए है पर कपिल देव की कमी पूरी नहीं कर पाए.

जैसे की अजित अगरकर, इरफान पठान, युवराज सिंह, रविन्द्र जडेजा एवं हार्दिक पंड्या. अब देखना दिलचस्प रहेगा की भारत को कब तक एसा ऑलराउंडर खिलाडी देखने को मिल सकता है. आईये बात करते हमारी इस खास पेशकश में ऐसे तीन खिलाड़ियों की भारत के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते है.

अभिषेक शर्मा

अमृतसर के नौजवान खिलाडी अभिषेक शर्मा पंजाब में घरेलू क्रिकेट के साथ आईपीएल में दिल्ली और हैदराबाद के लिए खेल चुके है. साथ ही अभिषेक भारत के अन्तर्राष्ट्रीय अंडर-19 में भी भारत के लिए खेल चुके है. अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी तो बढ़िया करते ही है, इसके साथ ही वे गेंदबाजी में भी माहिर खिलाडी है.

अभिषेक की करियर की बात करें तो अभिषेक कुल 9 मैचो में 94 के सर्वाधिक स्कोर के साथ 25 के औसत से अब तक 358 रन बना चुके है. बात करे अभिषेक की गेंदबाजी की तो अबतक उन्होंने कुल 9 मैचो में 3.48 की कम इकॉनमी रेट से 8 विकेट हासिल किये है. अब देखने वाली बात ये है कि अन्तर्राष्ट्रीय मैच में उन्हें खेलने का मौका कब दिया जाएगा.

इस साल आईपीएल में डेब्यू करने वाले जैसवाल

उत्तर प्रदेश के जैसवाल ने आईपीएल मैचो में इसी साल अपना डेब्यू पहली बार किया है. हालाँकि जैसवाल का क्रिकेट करियर कुछ खास बड़ा नहीं है पर इस खिलाडी में ऑलराउंडर बनने की काबिलियत जरुर देखने को मिली है. बात करे जैसवाल द्वारा खेले गए मैचों की तो अभी तक जैसवाल भारत की अंडर-19 एवं अंडर-23 में खेल चुके है. बात करे घरेलू क्रिकेट की तो मुंबई में रणजी, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके है.

हालाँकि जैसवाल को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक एक ही बार खेलने का मौका मिला है. जिसमे मात्र 20 रन का छोटा स्कोर ही जैसवाल बना सके. अब इस छोटे से करियर को एक बार को नजरअंदाज भी कर दिया जाय तो उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की काबिलीयत किसी से छुपी नहीं है.

कश्मीर के अब्दुल समद

दाएं हाथ के बल्लेबाज समद जो कश्मीर के काला कोट से है. इनकी उम्र करीब 19 साल है. हालाँकि कश्मीर जैसे राज्य में समद अपनी काबिलियत के दम पर वहां के लोगों में क्रिकेट को लेकर दिलचस्पी बनाये हुए है. बात करे समद के क्रिकेट करियर की तो अभी तक समद केवल घरेलू क्रिकेट में ही अपनी भूमिका निभा सके है. जिसमें समद अब तक जम्मू कश्मीर और हैदराबाद सनराइजर्स के लिए क्रिकेट खेल चुके है.

समद 10 मैचो में 39.46 की औसत से कुल 592 रन बना चुके है. जिसमें देखने वाली बात ये रही की इन मैचो में से एक मैच में समद ने कुल 128 रनों की शानदार पारी खेली. जिससे उनकी शानदार बल्लेबाजी सबके सामने निकल कर आई है. इससे पहले कश्मीर के परवेज रसूल भारत की राष्ट्रीय टीम में शामिल हो चुके है. अब ये देखना दिलचस्प रहेगा की समद भारत की राष्ट्रीय टीम में शामिल हो पाएंगे की नहीं ये तो समय ही बताएगा.

Abhishek Srivastava

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com