ब्रेंडन मैक्कुलम को लेकर आया बड़ा फैसला, ECB ने बताया बने रहेंगे कोच या अब होगी छुट्टी
Published - 07 Mar 2026, 12:46 PM | Updated - 07 Mar 2026, 12:50 PM
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon Mccullum) के भविष्य को लेकर चल रहे सस्पेंस पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद उनके पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठ रहे थे। हालांकि, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपना रुख साफ करते हुए मैक्कुलम (Brendon Mccullum) पर बड़ा बयान दिया है। ECB ने मैक्कुलम के कोच बने रहने की संभावना पर खुल कर बोला है।
ECB का Brendon Mccullum को मिला समर्थन

ऑस्ट्रेलिया में खेली गई एशेज सीरीज में इंग्लैंड की 4-1 से करारी हार के बाद से ही ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon Mccullum) भारी दबाव में थे। टीम के अनुशासन और ऑफ-फील्ड विवादों ने भी उनकी कोचिंग स्टाइल पर सवाल खड़े किए थे।
लेकिन, टी20 विश्व कप में टीम के प्रदर्शन और खिलाड़ियों के बदलते रवैये ने बोर्ड को प्रभावित किया है। ECB का मानना है कि इंग्लैंड को फिर से पटरी पर लाने के लिए मैक्कुलम ही सबसे भरोसेमंद व्यक्ति हैं।
वे 2027 के 50 ओवर के विश्व कप तक अपने अनुबंध के अनुसार टीम के साथ बने रहेंगे। आपको बता दें मैक्कुलम न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए टीम को कई अहम मुकाबले में जीत दिलवाई है उनकी मौजूदगी इंग्लैंड क्रिकेट को एक नई उंचाई पर ले जा रही है।
न्यूजीलैंड ने फाइनल मुकाबले के लिए घोषित की 15 सदस्यीय खतरनाक टीम, CSK से खेले 4 खिलाड़ियों को मौका
खिलाड़ियों का मिला समर्थन
ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon Mccullum) को केवल बोर्ड का ही नहीं, बल्कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों का भी पूरा समर्थन प्राप्त है। कप्तान बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक और अनुभवी जो रूट जैसे खिलाड़ियों ने खुलकर मैक्कुलम के नेतृत्व की प्रशंसा की है और उनके टीम में बने रहने की इच्छा जाहिर की है।
खिलाड़ियों का मानना है कि मैक्कुलम ने ड्रेसिंग रूम के माहौल में सकारात्मक बदलाव किए हैं, जिससे टीम ने विश्व कप के दौरान काफी संघर्षपूर्ण क्रिकेट खेली है। इसी आपसी भरोसे के कारण बोर्ड उन्हें और समय देने का समर्थन में है।
आपको बता दें मैक्कुलम को पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच 2022 में नियुक्त किया गया था बाद में उन्हें जनवरी 2025 में व्हाइट बॉल कोच मतलब कि ईसीबी के सभी फोर्मेट का कोच नियुक्त कर दिया गया और अब तक बने हुए हैं।
ब्रेंडन मैक्कुलम बतौर खिलाड़ी बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते थे, उनकी बैटींग स्टाईल और हीटींग क्षमता अब भी उतना ही चर्चा में रहता है जितना पहले हुआ करता था।
क्या बदलाव की ओर है इंग्लैंड टीम?
ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon Mccullum) कोच तो बने रहेंगे, लेकिन टीम के सेट-अप में कुछ बदलाव अवश्य होने की संभावना हैं। इंग्लैंड बोर्ड अपने चयन प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहा है और आने वाले समय में बैक-रूम स्टाफ में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मैक्कुलम ने भी निजी चर्चा में स्वीकार किया है कि वे परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीतियों को बदलने और विकसित करने के लिए तैयार हैं। आने वाले हफ्तों में ईसीबी और मैक्कुलम के बीच आगे की योजनाओं पर और चर्चा होगी, जिसके बाद आधिकारिक रूप से चीजों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
कुल मिलाकर, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्थिरता को प्राथमिकता दी है। अब देखना यह होगा कि ब्रेंडन मैक्कुलम अपने अगले कार्यकाल में टीम को किस दिशा में ले जाते हैं और क्या वे एशेज की हार को भुलाकर इंग्लैंड को फिर से एक विश्व स्तरीय टीम बना पाते हैं। ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon Mccullum) के लिए यह एक बड़ी राहत है और अब उनका पूरा ध्यान आगामी चुनौतियों पर होगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर