दिग्गज ने दिया बड़ा बयान, रोहित शर्मा को बनना चाहिए मुंबई इंडियंस का कप्तान

Published - 16 Oct 2026, 01:54 PM | Updated - 16 Oct 2026, 02:15 PM

Rohit Sharma 2

Rohit Sharma: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है. पिछले दो सीजन में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या की भूमिका पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. इस बीच ऐसी भी खबरें सामने आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि अगले सीजन से पहले वह ट्रेड हो सकते हैं. इस बीच अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान बनाने को लेकर बात की है.

Rohit Sharma को बनना चाहिए मुंबई इंडियंस का कप्तान

Rohit Sharma Mumbai Indians

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2027 के लिए कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एक बार फिर से कप्तानी सौंपने और हार्दिक पंड्या को पूरी तरह से एक खिलाड़ी के रूप में आजमाने पर विचार करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि,

"अगर मैं मुंबई इंडियंस की जगह होता, तो हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की स्थिति में उनके रिप्लेसमेंट के बारे में जरूर सोचता. उनके जैसा खिलाड़ी कौन हो सकता है? ऐसा कोई नहीं है. अगर मैं किसी तरह हार्दिक को उसी फ्रेंचाइजी में खुश रख सकता हूं, तो यह बेहतर विकल्प होगा. मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को टीम में बरकरार रखते हुए रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी सौंपने पर विचार कर सकती है. अगर इससे हार्दिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलकर आता है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है."

पांचवें टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव की एंट्री, कुलदीप को भी मौका

हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर कही ये बात

रविचंद्रन अश्विन ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या के लिए इस समय फिट होकर मैदान पर वापसी करना ज्यादा जरूरी है. उनका मानना है कि पांड्या मानसिक रूप से ऐसी स्थिति में रहना चाहेगा, जहां वह सहज महसूस करे. पूर्व भारतीय स्टार स्पिनर ने कहा,

"इस समय हार्दिक क्या चाहते हैं? उन्हें कई चोटों का सामना करना पड़ा है और उनकी स्थिति को लेकर काफी कुछ कहा जा चुका है. इस मामले पर बहुत चर्चा हुई है. आखिरकार, हर खिलाड़ी खुश रहना और क्रिकेट खेलना चाहता है. वह मानसिक रूप से ऐसी स्थिति में रहना चाहेगा, जहां वह सहज महसूस करे. हार्दिक और फ्रेंचाइजी को मिलकर यह फैसला लेना होगा."

Rohit Sharma को ड्रेसिंग रूम में मिल सकता है सम्मान

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि यदि वह इस भूमिका में वापसी करते हैं, तो उन्हें ड्रेसिंग रूम का सम्मान हासिल है। उन्होंने दावा किया,

"लेकिन अगर हार्दिक को लगता है कि उन्होंने इस टीम के साथ पर्याप्त समय बिताया है, काफी संघर्ष किया है और अब चीजें उनके पक्ष में काम नहीं कर रही हैं, तो उनके दूसरी टीम में जाने की संभावना बढ़ सकती है. अगर रोहित कप्तान के तौर पर वापसी करते हैं, तो उन्हें ड्रेसिंग रूम का सम्मान हासिल है. जहाँ तक मुझे लगता है, बुमराह के लिए कप्तानी पाना कोई बहुत बड़ी चाहत नहीं है."

भारत-वेस्टइंडीज के बीच नहीं होगा पांचवा टी20 मैच, इस वजह से रद्द हो जाएगा मुकाबला

Tagged:

team india Rohit Sharma Mumbai Indians
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com