विराट कोहली के 4 बड़े रिकॉर्ड्स, जो भविष्य में जरुर तोड़ सकते हैं 15 साल के नन्हें वैभव सूर्यवंशी

Published - 05 Jun 2026, 06:17 PM | Updated - 05 Jun 2026, 06:18 PM

Virat Kohli 4 Record Vaibhav Sooryavanshi Can Break

4 Virat Kohli's Record Vaibhav Sooryavanshi Can Break: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने महज दो साल के अंदर ही सभी क्रिकेट प्रेमियों और जानकारों के बीच बना लिया है। शुरुआत में उनकी चर्चा सिर्फ कम उम्र में खेलने के कारण हो रही थी लेकिन अब हर जगह उनके प्रदर्शन की बात हो रही है। घरेलू क्रिकेट, अंडर-19 और फिर आईपीएल में वैभव की धूम देखने को मिली है। पिछले सीजन उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया था और फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में किसी भी भारतीय द्वारा लीग में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

वहीं, आईपीएल 2026 में तो वैभव सूर्यवंशी पूरे सीजन छाए रहे। उन्होंने 16 मैचों में 237 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इसी वजह से उन्हें ऑरेंज कैप समेत पांच अहम अवॉर्ड दिए गए। अब वैभव की टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने की भी चर्चा तेज हो रही है। भविष्य में उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) के कई माइलस्टोन के लिए खतरा भी माना जा रहा है। इस लेख में हम विराट कोहली के उन 4 रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फ्यूचर में वैभव तोड़ सकते हैं।

इन 4 विराट कोहली (Virat Kohli) के रिकॉर्ड को आगे चलकर वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं अपने नाम

Virat Kohli And Vaibhav Sooryavanshi

1. आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) टॉप पर हैं। कोहली ने अपने करियर में अभी तक कई बड़ी पारियां खेली हैं और 9 शतक जड़ चुके हैं। भविष्य में उनके एक या दो सीजन और खेलने की उम्मीद है। ऐसे में आईपीएल में उनके सबसे शतक लगाने के रिकॉर्ड के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बड़ा खतरा बन सकते हैं। वैभव के नाम दो शतक हैं और अभी उनकी उम्र सिर्फ 15 साल है। ऐसे में अगर वो अगले 15 साल भी आईपीएल में खेलते हैं तो निश्चित रूप से सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

2. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन

वैभव सूर्यवंशी की अभी की उम्र के हिसाब से अगर वो अगले 20 आईपीएल सीजन भी खेलते हैं तो भी सिर्फ 35 साल के ही होंगे। अगर वो इतना लंबा खेलने में कामयाब रहे तो फिर विराट कोहली (Virat Kohli) के आईपीएल में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। अभी कोहली 9336 रन हैं, जो लीग में सबसे ज्यादा हैं। एक या दो सीजन बाद कोहली रिटायर हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह रिकॉर्ड वैभव के निशाने पर हो सकता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपनी बल्लेबाजी में लंबे समय तक निरंतरता दिखानी होगी।

3. भारत के लिए टी20आई में सबसे ज्यादा अर्धशतक

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक विराट कोहली (Virat Kohli) ने बनाए हैं। कोहली के नाम 38 अर्धशतक हैं और उन्होंने 2024 में ही टीम इंडिया के लिए टी20 खेलना छोड़ दिया था। ऐसे में अगर वैभव सूर्यवंशी का इस साल डेब्यू होता है तो फिर उनके पास कम से कम अगले 15 से 20 साल तक अपना जलवा दिखाने का मौका रहेगा और भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20आई फिफ्टी बनाने के मामले में कोहली से आगे निकल सकते हैं।

4. IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी विराट कोहली (Virat Kohli) के ही नाम है। कोहली ने 2016 के सीजन में 16 मैचों में 973 रन बनाए थे। उनका यह रिकॉर्ड अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया लेकिन वैभव सूर्यवंशी जरूर प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं। इसी सीजन वैभव ने करीब 800 रन बना दिए, जबकि बीच के कुछ मैचों में उनका बल्ला शांत रहा था। ऐसे में अगर किसी सीजन उन्हें फाइनल तक खेलने का मौका मिला और उन्होंने निरंतरता दिखाई तो निश्चित रूप से कोहली का रिकॉर्ड टूट सकता है।

यह भी पढ़ें: कोच गौतम गंभीर ने खत्म की नंबर-3 बल्लेबाज की बहस, बोले 'हम उसे अभी 4-5 मौके और देंगे....'

Tagged:

Virat Kohli team india Virat Kohli records Vaibhav Sooryavanshi IPL 2027
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com