एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित, तिलक वर्मा बने उपकप्तान, सूर्या समेत ये 4 दिग्गज बाहर
Published - 06 Jun 2026, 01:42 PM | Updated - 06 Jun 2026, 02:12 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया है. 6 जून को मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में हई बैठक के दौरान अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम (Team India) का चयन किया है, जिसकी कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले स्टार वैभव सूर्यावंशी को भी दल में शामिल किया है.
Asian Games 2026 के लिए Team India घोषित

19 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत होने वाली है, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 24 सितंबर से टूर्नामेंट में पुरुष क्रिकेट का आगाज होगा, जिसमें भारत समेत अफगानिस्तान, बांगलादेश, जपान, मलेशिया, नेपाल, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और हांगकांग की मेन्स टीमें हिस्सा लेंगी.
वहीं, अब बीसीसीआई ने एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इसमें कुल 15 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इस एशियाई टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. जबकि उपकप्तान के पद के लिए तिलक वर्मा को चुना गया है.
Here's a look at #Team India's squad for the Asian Games 2026 in Japan this September 👏#AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, अफगानिस्तान ODI सीरीज में खेलने को लेकर तस्वीर साफ
सूर्यकुमार यादव से छिनी कप्तानी
भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट जीताने वाले सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छिनकर भारतीय बोर्ड ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया है. इसके अलावा स्काई को टी20 टीम से भी बाहर होना पड़ा है. रिपोर्ट्स की माने तो टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी में उनके गिरते प्रर्दशन काफी नाखुश थे, जिसके कारण उन्होंने ये फैसला लिया. हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और रवि बिश्नोई को एशियन गेम्स से बाहर किया गया है.
आयरलैंड-इंग्लैड सीरीज से भी बाहर
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के साथ-साथ आयरलैंड-इंग्लैड सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान किया है. हालांकि, इन सीरीज के लिए चुनी गई टीम ने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल, भारतीय चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को टीम में जगह नहीं दी है.
जबकि प्रिस यादव और वैभव सूर्यावंशी को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है. इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे चयनकर्ता प्रभावित हुए हैं और उन्होंने इन पर दांव लगाया है.
एशियन गेम्स के लिए Team India
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.
आयरलैंड-इंग्लैड सीरीज ऐसी नजर आ रही है Team India
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर