UAE vs OMN Today Match Prediction, Match 99: जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन

Published - 26 Apr 2026, 03:56 PM | Updated - 26 Apr 2026, 03:57 PM

UAE vs OMN Today Match Prediction
UAE vs OMN CWC League-2 2023-27

UAE vs OMN Today Match Prediction: यूएई और ओमान के बीच CWC League-2 2023-27 का 99 मैच त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर में खेला जाएगा। यूएई टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा है वह अपने 21 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है। यूएई को पिछले मैच में भी नेपाल के खिलाफ 37 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी तरफ ओमान टीम ने 24 में से 13 मैच जीते हैं और वह 29 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। ओमान भी नेपाल-ए के खिलाफ पिछला मैच 115 रन से हारकर आ रही है। इस मैच में ओमान बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और UAE vs OMN Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (UAE vs OMN Match Details):

मैचयूएई vs ओमान
स्टेडियमत्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर
मैच की तारीख27 अप्रैल 2026 (09:15 AM)
लाइव स्ट्रीमिंगFANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (UAE vs OMN Head-to-Head):

  • कुल मैच: 10

  • यूएई ने जीते: 4

  • ओमान ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (UAE vs OMN Recent Form):

यूएई: L, W, L, W, L

ओमान: L, W, L, W, W

पिच रिपोर्ट (UAE vs OMN Pitch Report- त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड)

UAE vs OMN 99th ODI त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 37 ODI खेले गए हैं, जिनमें पिच संतुलित नज़र आई है।

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 59%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत41%
पहली पारी का औसत स्कोर 215
दूसरी पारी का औसत स्कोर196
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (56%)

UAE vs OMN Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर ओमान पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 225–240

  • मैच परिणाम: ओमान की जीत की संभावना

UAE vs OMN Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर यूएई पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 190–210

  • मैच परिणाम: ओमान की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (UAE vs OMN Playing XI Today):

यूएई प्लेइंग-XI:

आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद शाहदाद, मुहम्मद वसीम (कप्तान), हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, हरप्रीत सिंह भाटिया, अक्षदीप नाथ, नीलांश केसवानी, खुज़ैमा तनवीर, अजय कुमार, अदीब उस्मानी

ओमान प्लेइंग-XI:

जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), हम्माद मिर्ज़ा, वसीम अली, आशीष ओडेदरा, शकील अहमद, जितेन रामानंदी, मुजीबुर अली, मोहम्मद इमरान, समय श्रीवास्तव, हसनैन शाह

टॉप बल्लेबाज (UAE vs OMN Top Scorer Prediction)

  • हम्माद मिर्ज़ा ओमान टीम के तरफ से अच्छी फार्म में है, पिछले मैच में 81 रन बनाए हैं। यह 39.8 की औसत से 469 रन बना चुके हैं।

  • मुहम्मद वसीम यूएई टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 34 रन बनाए हैं, ये अभी तक 25.48 की औसत से 535 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (UAE vs OMN Top Bowler Prediction)

  • शकील अहमद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में है। इन्होंने 18 मैचों में 43 विकेट लिए हैं, इस मैच में भी ओमान के प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • जुनैद सिद्दीकी यूएई टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। यह 21 मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।

UAE vs OMN Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

यूएई बनाम ओमान मैच में अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए ओमान टीम इस मैच में थोड़ा आगे नज़र आ रही है। इसके अलावा, ओमान के पास कई बेहतरीन ऑलराउंडर मौजूद हैं, जिससे टीम का संतुलन मजबूत नजर आता है और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत भी हो सकती है।

यूएई के जीतने की संभावना: 40%

ओमान के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी इंजर्ड, कंधो पर ले जाना पड़ा बाहर, अब IPL के इतने मैच करेंगे मिस

CWC League-2 2023-27: यूएई और ओमान स्क्वाड:

यूएई: दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तानC), संदीप लामिछाने, कुशाल भुर्टेल, कुशाल मल्ला, संदीप जोरा, आसिफ शेख, बसीर अहमद, गुलशन झा, लोकेश बाम, संतोष यादव, अर्जुन सऊद, हेमंत धामी, नंदन यादव, शहाब आलम, शेर मल्ला

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, मुजीबुर अली, हम्माद मिर्जा, शकील अहमद, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, जितेन रामानंदी, हसनैन शाह, समय श्रीवास्तव, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आमिर कलीम, मेहरान खान, जीशान मकसूद, बिलाल खान, अयान खान, सिद्धार्थ बुक्कापटनम, आकिब इलियास, नसीम खुशी, कलीमुल्लाह, अहमद फैज, फैयाज बट, जय ओडेदरा, संदीप गौड़, शोएब खान, पृथ्वीकुमार मच्छी, कश्यप प्रजापति, रफीउल्लाह, प्रतीक अठावले, मुजाहिर रजा, खालिद कैल, करण सोनावाले, हशीर दफेदार, आर्यन बिष्ट, शाह फैसल

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

UAE vs OMN CWC League-2 2023-27 UAE vs OMN Today Match Prediction United Arab Emirates vs Oman
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

UAE vs OMN 99th ODI त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर में खेला जाएगा।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फेनकोड ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com