BAN vs NZ 1st ODI Preview: जानें पहले ODI की पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

Published - 14 Apr 2026, 08:43 AM | Updated - 14 Apr 2026, 10:46 AM

BAN vs NZ 1st ODI
BAN vs NZ 1st ODI 2026

BAN vs NZ 1st ODI: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच 17 अप्रैल को शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। बांग्लादेश टीम ने अपनी पिछली एकदिवसीय श्रृंखला में पाकिस्तान को 2-1 से हराया है। इस श्रृंखला में भी मेहंदी हसन मीराज टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम ने अपनी पिछली श्रृंखला भारत के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

इस श्रृंखला में टॉम लैथम न्यूजीलैंड टीम की बागडोर संभालेंगे उनका साथ देने के लिए टीम में विल यंग और हेनरी निकोल्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी है। इन दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला चैंपियन ट्रॉफी के दौरान खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड टीम 5 विकेट से विजेता रही थी। इस श्रृंखला में भी दोनों टीमें जीत के साथ खाता खोलना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और BAN vs NZ 1st ODI टॉप पिक्स पर नजर डालेंगे।

यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी राजस्थान रॉयल्स! मोबाइल मामले में BCCI ने थमाया 'कारण बताओ नोटिस', मिलेगी अब ये बड़ी सजा

BAN vs NZ 1st ODI मैच डीटेल्स:

  • मैच: बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड

  • स्टेडियम: शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम, ढाका

  • मैच की तारीख: 17 अप्रैल 2026 (10:30 AM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग: YouTube, FANCODE

  • लाइव स्कोर: बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड लाइव स्कोर

शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम, ढाका पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

ढाका मौसम अपडेट:

ढाका में खेले जाने वाले पहले ODI के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस मैच के दौरान तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 44% रहने की संभावना है।

शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

BAN vs NZ 1st ODI शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 127 वनडे खेले जा चुके हैं जिसमें पिच संतुलित नजर आई है। इस वेन्यू पर पिछले 5 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 मैच जीते हैं। ढाका की पिच पर स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलती है।

BAN vs NZ 1st ODI शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम स्टेटस:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 46%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 47%
पहली पारी का औसत स्कोर 224
दूसरी पारी का औसत स्कोर 189
उच्चतम स्कोर 330-4 PAK vs IND
न्यूनतम स्कोर 105-10 BAN vs IND

BAN vs NZ 1st ODI संभावित प्लेइंग 11:

बांग्लादेश: तंजीद हसन, सौम्य सरकार, लिटन दास (wk), तौहीद हृदय, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (c), रिशाद हुसैन, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तनवीर इस्लाम

न्यूजीलैंड: विल यंग, निक केली, हेनरी निकोल्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, टॉम लैथम (c & wk), जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, मुहम्मद अब्बास/बेन सियर्स, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर, विल ओ'रूर्के

BAN vs NZ 1st ODI टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोल क्यों जरूरी
विल यंग बल्लेबाज डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन
तंजीद हसन बल्लेबाज पिछली श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन
तौहीद हृदय बल्लेबाज भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज
बेन सियर्स गेंदबाज पिछले 3 मैचों में 10 विकेट
मेहदी हसन मिराज ऑलराउंडर बांग्लादेश के प्रमुख ऑलराउंडर

BAN vs NZ 1st ODI में विशेषज्ञ की राय:

न्यूजीलैंड टीम का रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ काफी अच्छा रहा है। पिछले 10 मैचों में न्यूजीलैंड ने 9 मैच जीते हैं। हालांकि इस श्रृंखला में बांग्लादेश को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को हराया है।

इस श्रृंखला में न्यूजीलैंड टीम युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है, वहीं बांग्लादेश में मजबूत टीम का गठन किया है। जिसके चलते बांग्लादेश इस मैच में आगे नज़र आ रही है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

ban vs nz BAN vs NZ 1st ODI Bangladesh vs New Zealand BAN vs NZ 1st ODI Preview
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

BAN vs NZ पहला वनडे शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा

इस मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

BAN vs NZ पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फेनकोड ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com