ZIM-W vs SA-W Today Match Prediction, 1st T20I – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन
Published - 10 Sep 2026, 12:27 PM
Table of Contents
ZIM-W vs SA-W Today Match Prediction: ज़िम्बाब्वे वुमेन (Zimbabwe Women) और साउथ अफ्रीका वुमेन (South Africa Women) के बीच T20I श्रृंखला का पहला मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा। ज़िम्बाब्वे वुमेन टीम T20 फॉर्मेट में लगातार 5 मैच हार चुकी है। टीम को पिछली श्रृंखला में PAK-W के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।
दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका टीम ने अपना पिछला मुकाबला T20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ENG-W के खिलाफ खेला था जिसमें वह 40 रन से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। लॉरा वोल्वार्ड्ट इस दौरे पर युवा साउथ अफ्रीका टीम का नेतृत्व करेंगी। ज़िम्बाब्वे वुमेन की कोशिश इस श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ZIM-W vs SA-W Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (ZIM-W vs SA-W Match Details)
| मैच | ज़िम्बाब्वे वुमेन बनाम साउथ अफ्रीका वुमेन |
| स्टेडियम | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो |
| मैच की तारीख | 11 सितंबर 2026 (04:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | YouTube |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ZIM-W vs SA-W Head-to-Head)
-
मैच: DNP
-
ज़िम्बाब्वे वुमेन ने जीते: 0
-
साउथ अफ्रीका वुमेन ने जीते: 0
- ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (ZIM-W vs SA-W Recent Form)
ज़िम्बाब्वे वुमेन: L, L, L, L, L
साउथ अफ्रीका वुमेन: L , W, W, W, W
पिच रिपोर्ट (ZIM-W vs SA-W Pitch Report- क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो)
ZIM-W vs SA-W क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 2 (Women’s T20I) मैच खेले गए हैं जिनमें पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आई है। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का चुनाव कर सकती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर ZIM-W vs SA-W Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगी।
पिछले 2 (WT20I) मैच के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 100% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 0% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 156 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 135 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (61%) |
ZIM-W vs SA-W Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनारियो 1: अगर साउथ अफ्रीका वुमेन टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 40–45
-
अनुमानित कुल स्कोर: 160–170
-
मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका वुमेन की जीत की संभावना
सिनारियो 2: अगर ज़िम्बाब्वे वुमेन टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 30–35
-
अनुमानित कुल स्कोर: 120–130
-
मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका वुमेन की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (ZIM-W vs SA-W Playing XI Today)
ज़िम्बाब्वे वुमेन प्लेइंग-XI:
बिलव्ड बिज़ा, नताशा मटोम्बा, रुन्यारारो पासिपनोद्या, केलिस नधलोवु, एडेल ज़िमुनु, विम्बाई मुतुंगविंडु (WK), मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा (C), लिंडोकुहले माभेरो, कुदज़ई चिगोरा, ओलिंडा चारे
साउथ अफ्रीका वुमेन प्लेइंग-XI:
लॉरा वोल्वार्ड्ट (C), एनेके बॉश, फेय टुनिक्लिफ, एनेरी डेरकसेन, मिआने स्मिट, सिनालो जाफ्ता (WK), कायला रेनेके, नोंडुमिसो शांगसे, एलिज़-मारी मार्क्स, अयांडा ह्लुबी, सेशनी नायडू
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (ZIM-W vs SA-W Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
लॉरा वोल्वार्ड्ट SA-W टीम की कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने द हंड्रेड टूर्नामेंट में 28.63 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए हैं। ये इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकती हैं।
-
एनेरी डेरकसेन SA-W टीम की ओर से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करती हैं। इन्होंने T20 विश्व कप में 28.20 की औसत से 141 रन बनाए थे। ये इस मैच में प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगी।
टॉप गेंदबाज
-
नोमवेलो सिबांडा ZIM-W टीम की एक अनुभवी गेंदबाज हैं। इन्होंने T20 फॉर्मेट में 56 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
-
एलिज़-मारी मार्क्स SA-W टीम की ओर से इस मैच में एक ट्रंप कार्ड साबित हो सकती हैं। इन्होंने IND-W के खिलाफ पिछली श्रृंखला में 2 मैचों में 3 विकेट लिए थे।
ZIM-W vs SA-W Win Probability: जानें कौन मारेगा बाजी?
ज़िम्बाब्वे वुमेन बनाम साउथ अफ्रीका वुमेन मैच में हालिया फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए साउथ अफ्रीका टीम का पलड़ा भारी है। साउथ अफ्रीका ने इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है हालांकि लॉरा वोल्वार्ड्ट टीम की कमान संभालेंगी उनके साथ एनेरी डेरकसेन और एनेके बॉश जैसी अनुभवी बल्लेबाज भी है।
ज़िम्बाब्वे वुमेन के जीतने की संभावना: 35%
साउथ अफ्रीका वुमेन के जीतने की संभावना: 65%
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 रेड बॉल मैचों के लिए टीम इंडिया घोषित, साई सुदर्शन की वापसी
ZIM-W vs SA-W T20I Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
ज़िम्बाब्वे वुमेन टीम स्क्वाड:
बिलव्ड बिज़ा, नताशा मटोम्बा, रुन्यारारो पासिपनोद्या, केलिस नधलोवु, एडेल ज़िमुनु, विम्बाई मुतुंगविंडु (विकेट कीपर), मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), लिंडोकुहले माभेरो, कुदज़ई चिगोरा, ओलिंडा चारे, प्रेशियस मारेंज, मेलिंडा कचिंगवे, क्रिस्टीन मुतासा, केली नदिराया
साउथ अफ्रीका वुमेन टीम स्क्वाड:
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, एनेरी डेरकसेन, अयांडा हुलुबी, सिनालो जाफ्ता, एलिज़-मारी मार्क्स, कराबो मेसो, सेशनी नायडू, लुयांडा न्ज़ुज़ा, कायला रेनेके, नथाबिसेंग निनी, नोंडुमिसो शांगसे, मियान स्मिट, फेय टुनिक्लिफ़, कैटलिन विंगार्ड
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
South Africa Women Cricket Team Zimbabwe Women Cricket Team ZIM-W vs SA-W Today Match Prediction ZIM-W vs SA-W 1st T20Iऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।