जहीर खान ने संभाली नई फ्रेंचाइजी की कमान, रातोंरात बदल गया टीम का नाम

Published - 05 Aug 2026, 09:02 AM | Updated - 05 Aug 2026, 10:08 AM

Zaheer Khan

Zaheer Khan co-owner of this franchise: टीम इंडिया के क्रिकेट इतिहास में जहीर खान का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। भारतीय क्रिकेट में जहीर को सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ का तेज गेंदबाज माना गया है। इस खिलाड़ी ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर भारत को कई यादगार मैच जिताए। यही कारण है कि अभी तक वनडे और टेस्ट में जहीर की कमी पूरी नहीं हो पाई है।

साल 2015 में जहीर खान (Zaheer Khan) ने इंटरनेशनल क्रिकेट के संन्यास ले लिया था और फिर 2017 के सीजन के बाद आईपीएल को भी अलविदा कह दिया था। इसके बाद, जहीर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ सपोर्ट स्टाफ का अहम हिस्सा रहे। हालांकि, अब उन्होंने एक फ्रेंचाइजी खरीदने का काम किया है और वह सह-मालिक बन गए हैं।

इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने Zaheer Khan

Zaheer Khan 1

आईपीएल की सफलता के बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट का आयोजन लगभग हर देश में होता है। श्रीलंका क्रिकेट भी अपने यहां लंका प्रीमियर लीग का आयोजन कराता है। मौजूदा समय में LPL का छठा सीजन खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें से एक जाफना किंग्स है। हाल ही में यह फ्रेंचाइजी विवादों में आ गई थी, क्योंकि मालिकाना हक़ रखने वाली स्पोर्ट्स कम्यून के सह-मालिक मनोज कालरा फिक्सिंग के आरोपों के कारण गिरफ्तार कर लिए गए थे।

इसके बाद, श्रीलंका क्रिकेट ने बड़ा फैसला लेते हुए स्पोर्ट्स कम्यून का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया था और टीम का अपने अंडर ले लिया था। अब सीजन के बीच ही इस टीम का मालिकाना हक़ स्टॉकहोम स्थित ग्लोबल स्पोर्ट्स ओनरशिप ग्रुप एंकर स्पोर्ट्स AB ने हासिल कर लिया है, जिसके सह-मालिक पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) और व्यवसायी नागेंद्र सिद्धौतम हैं।

मालिकान हक में हुआ बदलाव, जाफना किंग्स को मिला नया नाम

जहीर खान (Zaheer Khan) और नागेंद्र सिद्धौतम के कमान संभालते ही जाफना किंग्स के नाम में भी बदलाव कर दिया गया है। फ्रेंचाइजी को आधिकारिक तौर पर 'एंकर जाफना किंग्स' के रूप में रीब्रांड किया गया है, जिससे नए मालिकाना हक़ के तहत एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। जहीर, एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्धौतम के साथ सह-मालिक के तौर पर जुड़ गए हैं, क्योंकि यह ग्रुप ग्लोबल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।

जाफना किंग्स का सह-मालिक बनने पर जहीर खान की बड़ी प्रतिक्रिया

जाफना किंग्स के सह-मालिक जहीर खान ने कहा,

"मैंने हमेशा श्रीलंका से आने वाले बॉलिंग टैलेंट की काबिलियत, इनोवेशन और विविधता की तारीफ की है। यह एक ऐसा देश है जहाँ मैं गया हूं, खेला हूं और मेरी यहां से जुड़ी बहुत अच्छी यादें हैं। अब एक ओनर के तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनने को लेकर मैं सचमुच बहुत उत्साहित हूं और एंकर जाफना किंग्स के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें: एशिया कप 2026 का शेड्यूल आया सामने, इस देश में 28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए कब खेला जाएगा फाइनल

Tagged:

zaheer khan Jaffna Kings Lanka Premier League 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com