निचले क्रम का बल्लेबाजी ना कर पाना एक बार फिर भारतीय टीम के लिए बना मुसीबत
Published - 23 Jun 2021, 06:35 PM
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 132 रन चाहिए और खेल 55 ओवर का बचा था। पहली पारी में भारत 217 रन बनाकर ऑलआउट हुआ था, तो वहीं दूसरी पारी में भारतीय पारी 170 पर ही सिमट गई। इसी के साथ एक बार फिर भारत का निचला क्रम बुरी तरह फ्लॉप हो गया, जो भारत के लिए अब सिरदर्दी बनता जा रहा है।
टॉप ऑर्डर हुआ 109 पर ढ़ेर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/kyle-jamieson-WTC-6th.jpg)
न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहा टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी इकाई ने भारतीय फैंस को खासा नाराज किया है। हैरानी की बात है कि विश्व स्तरीय बल्लेबाजी इकाई में एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका, वो भी एक पारी में नहीं बल्कि दोनों ही पारियों में ऐसा ही देखने को मिला।
दूसरी पारी में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हुआ। सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 24 रनों की साझेदारी हुई, जिसके बाद शुभमन गिल सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बजडे स्कोर में नहीं बदल सके और 30 (81) पर पवेलियन लौट गए। चेतेश्वर पुजारा 15, विराट कोहली 13, अजिंक्य रहाणे 15 पर आउट हुए। इस तरह भारत का टॉप ऑर्डर सिर्फ 109 रन पर ही पवेलियन लौट गया।
मध्य क्रम ने किया खासतौर पर निराश
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/photo_2021-06-21_10-08-49.jpg)
भारत का मध्य क्रम 109 पर सिमट गया और फिर मध्य क्रम ने भी निराशाजनक बल्लेबाजी की है। ऋषभ पंत पर सभी को काफी उम्मीद थी, लेकिन उनके बल्ला अर्धशतक जड़ता, उससे पहले वह आउट हो गए। पंत 41 (88) रनों पर पवेलियन लौट गए। ऐसा लग रहा था कि पंत बड़ी पारी खेल सकते हैं, क्योंकि वह सेट हो चुके थे। मगर पंत ने एक बार फिर तेज गेंदबाज के खिलाफ खराब शॉर्ट चुना और बोल्ट ने चलता कर दिया।
पंत से पहले रविंद्र जडेजा 16 (49) पर आउट किया था। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन, जिनके नाम पर 5 शतक दर्ज हैं, वह सिर्फ 7 रन पर आउट हो गए। इस तरह भारत का मध्य क्रम एक बार फिर फ्लॉप हो गया और टीम स्कोरकार्ड पर बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। पुछल्ले बल्लेबाजों में मोहम्मद शमी 13, इशांत शर्मा 1*, बुमराह 0 पर आउट हो गए। इस तरह भारतीय टीम 170 के स्कोर पर सिमट गई
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।