श्रीलंका सीरीज खत्म, अब भारत के बचे हुए WTC शेड्यूल का ऐलान, जानें कब, कहां और किससे खेलेगी टीम इंडिया

Published - 27 Aug 2026, 11:31 AM | Updated - 27 Aug 2026, 01:02 PM

Team India 11

Team India WTC Schedule After Sri Lanka Tour: भारत की टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट कोलंबो में खेला जा रहा है। मैच के पहले चार दिन भारत की पकड़ मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी दिन के पहले सत्र में श्रीलंका ने जोरदार वापसी की। ऐसे में बारिश की संभावना को देखते हुए मुकाबला ड्रॉ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में यह टीम इंडिया (Team India) की चौथी सीरीज है। श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय टीम को इस चक्र में दो और सीरीज खेलनी हैं। इनमें टीम इंडिया की टक्कर कब, कहां और किस विरोधी के खिलाफ होगी, इसकी पूरी जानकारी हम आपको आगे देंगे।

श्रीलंका के बाद, WTC में इन दो टीमों से होगी Team India की टक्कर

Team India 12

भारत (Team India) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका का सामना किया है। इस दौरान कुल 11 टेस्ट मुकाबले खेले। वहीं, अभी उसे 7 टेस्ट और खेलने हैं। इनमें से दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने हैं।

इसके बाद, भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। कंगारू टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। इन मुकाबलों से ही तय होगा कि भारत तीसरी बार WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगा या नहीं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ Team India कब और कहां खेलेगी?

श्रीलंका दौरे के बाद, भारत को WTC में अपनी शेष दो में से पहली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है। भारतीय टीम (Team India) दो मैच खेलेगी और ये मुकाबले न्यूजीलैंड में होंगे। दरअसल, भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत करनी है। इस दौरान तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज खेली जाएंगी।

5 टी20 और 5 वनडे के बाद, इन दोनों टीमों की टक्कर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में होगी। इस सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी और 1 दिसंबर तक चलेगी। मुकाबले वेलिंग्टन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे।

21 जनवरी से 3 मार्च तक भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज

न्यूजीलैंड के बाद, WTC में भारतीय टीम (Team India) को अपनी छठी और अंतिम सीरीज ऑस्ट्रेलिया से खेलनी है। अगले साल की शुरुआत में कंगारू टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी और 3 मार्च को खत्म होगी। इस सीरीज के मुकाबले क्रमशः नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में होंगे।

WTC में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के टेस्ट मुकाबलों का शेड्यूल

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज:

टेस्ट तारीख स्थान मैदान
पहला टेस्ट 19 नवंबर 2026 वेलिंग्टन बेसिन रिजर्व
दूसरा टेस्ट 27 नवंबर 2026 क्राइस्टचर्च हेगले ओवल

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज:

टेस्ट तारीख स्थान मैदान
पहला टेस्ट 21-25 जनवरी 2027 नागपुर विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
दूसरा टेस्ट 29 जनवरी-2 फरवरी 2027 चेन्नई एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम
तीसरा टेस्ट 11-15 फरवरी 2027 गुवाहाटी बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम
चौथा टेस्ट 19-23 फरवरी 2027 रांची जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स
पांचवां टेस्ट 27 फरवरी-3 मार्च 2027 अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम

यह भी पढ़ें: Test Cricket के 5 सबसे तेज शतक, नंबर-1 बल्लेबाज ने सिर्फ 54 गेंदों में ठोकी थी सेंचुरी

Tagged:

team india australia cricket team New Zealand cricket team WTC 2025-27
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com