Test Cricket के 5 सबसे तेज शतक, नंबर-1 बल्लेबाज ने सिर्फ 54 गेंदों में ठोकी थी सेंचुरी

Published - 27 Aug 2026, 10:24 AM | Updated - 27 Aug 2026, 11:13 AM

Fastest Hundreds In Test Cricket

Top-5 Fastest Hundreds In Test Cricket: क्रिकेट के खेल में सबसे मुश्किल फॉर्मेट टेस्ट को माना गया है। इस फॉर्मेट में गेंदबाजों को लाल गेंद के साथ काफी आजादी मिलती है, जो व्हाइट बॉल से नहीं मिलती है। इसी वजह से बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संयम के साथ खेलना पड़ता है। उनकी तकनीक की भी कठिन परीक्षा होती है।

पांच दिन वाले फॉर्मेट में रन रेट का ज्यादा दबाव भी नहीं होता है। यही कारण है कि बल्लेबाज काफी डॉट गेंदें भी खेलते हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में कई बार धुआंधार बल्लेबाजी भी देखने को मिली है और इसमें वनडे के अंदाज में प्लेयर्स ने बैटिंग की। ऐसे में हम आपको इस प्रारूप के 5 सबसे तेज शतकों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये हैं Test Cricket के 5 सबसे तेज शतक, इन बल्लेबाजों ने दिखाया तूफानी अंदाज

5. जैक ग्रेगोरी - 67 गेंद

टेस्ट क्रिकेट का पांचवां सबसे तेज शतक ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगोरी के नाम है। उन्होंने यह तूफानी शतक 1921 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान जड़ा था। ग्रेगोरी ने 119 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 67 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

4. एडम गिलक्रिस्ट - 57 गेंद

Fastest Hundreds In Test Cricket 1

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 20 साल पहले महज 57 गेंदों में शतक जड़ा था, जो आज भी टेस्ट क्रिकेट इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है। गिलक्रिस्ट ने वाका में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान नंबर-7 पर आकर 59 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया को इस तेजतर्रार पारी के कारण इंग्लैंड को ऑल आउट करने का पर्याप्त समय मिल गया और टीम ने 206 रनों से जीत दर्ज की।

3. मिस्बाह-उल-हक़ - 56 गेंद

वनडे क्रिकेट में बिना शतक के रिटायर होने वाले मिस्बाह-उल-हक़ के नाम टेस्ट में तीसरा सबसे तेज शतक दर्ज है। 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबुधाबी टेस्ट में पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान मिस्बाह ने अपना तूफानी अंदाज दिखाते हुए महज 56 गेंदों में शतक पूरा किया और 57 गेंदों में 101 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने पहली पारी में भी सेंचुरी बनाई थी।

2. विव रिचर्ड्स - 56 गेंद

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज विव रिचर्ड्स हैं। उन्होंने भी 56 गेंदों में ही शतक जड़ा था। यह शतक तब आया था, जब रिचर्ड्स ने 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 58 गेंदों में 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

1. ब्रेंडन मैकुलम - 54 गेंद

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने अपने टेस्ट करियर का अंत एक ऐसी पारी के साथ किया था, जो आज भी याद की जाती है। मैकुलम ने अपने फाइनल टेस्ट में महज 54 गेंदों में शतक बनाकर टेस्ट क्रिकेट में फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने यह कारनामा 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में किया था। न्यूजीलैंड की पहली पारी में मैकुलम ने महज 79 गेंदों में 145 रन बनाए थे। हालांकि, इस मुकाबले में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,4,4,4,4....ETPL में छाए 42 साल के फाफ डू प्लेसी, 55 गेंदों में तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई जीत

Tagged:

misbah ul haq Viv Richards Brendon McCullum test cricket Adam Gilchrist
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com