दिल्ली कैपिटल्स छोड़ेंगे KL Rahul या रहेंगे टीम के साथ? टीम मालिक ने कर दिया साफ
Published - 08 Sep 2026, 01:30 PM | Updated - 08 Sep 2026, 02:04 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले केएल राहुल (KL Rahul) के दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने को लेकर चल रही अफ़वाहों पर अब विराम लग गया है. फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि क्या वह अगले सीजन टीम का साथ छोड़ेगे या नहीं. आईपीएल 2026 में डीसी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही केएल राहुल (KL Rahul) के टीम से अलग होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था.
दिल्ली कैपिटल्स छोड़ेंगे KL Rahul या रहेंगे टीम के साथ?

आईपीएल 2026 के समापन के बाद सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की फ्रेंचाइजी के अंदर किसी से तीखी नोक-झोंक हुई है, जिसकी वजह से वह टीम से अलग हो सकते हैं. इस बीच यह भी कहा गया कि उनकी जगह एक बार फिर ऋषभ पंत को टीम की कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. हालांकि, अब दिल्ली के सह मालिक पार्थ जिंदल ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी चुप्पी तोड़ी.
'हमें चीटिंग से हराया....' पाकिस्तान ने इंग्लैंड पर लगाया बेईमानी का आरोप, जानिए पूरा मामला
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
पार्थ जिंदल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “केएल दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्लच हैं. मैं जिन सबसे अच्छे लोगों को जानता हूं, वह उनमें से एक हैं. वह हमेशा खुद से पहले टीम को रखते हैं. हमें अभी अधूरा काम पूरा करना है और हम दिल्ली को गर्व महसूस कराने के लिए मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे.” इसके जवाब में केएल राहुल ने कहा कि, “शुक्रिया, आने वाले सीजन का बेसब्री से इंतजार है।”
KL IS KLUTCH FOR @DelhiCapitals - one of the nicest guys i know and one who puts the team before himself always. We have unfinished business and will work hard together to make Delhi proud @IPL https://t.co/RJC3JgpMsk
— Parth Jindal (@ParthJindal11) September 7, 2026
KL Rahul का ऐसा रहा है दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल (KL Rahul) को 14 करोड़ की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था. इसके बाद से ही वह बतौर बल्लेबाज टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते नजर आए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक 27 मैच खेलते हुए वह 1132 रन बना पाए हैं, जिसमें दो शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं.
द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया का सुपरस्टार था ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर ने बर्बाद कर दिया करियर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर