वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, अब ये खिलाड़ी होगा टीम का नया उपकप्तान
Published - 08 Sep 2026, 11:48 AM | Updated - 08 Sep 2026, 12:35 PM
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज (IND vs WI) से पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. भारतीय चयनकर्ता इस सीरीज़ के लिए टीम में कई चौंका देने वाले बदलाव कर सकते हैं. इस बीच टीम के उपकप्तान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. मौजूदा उपकप्तान श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उपलब्ध रह पाना मुश्किल माना जा रहा है.
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि उनकी गैरमौजूदग़ी में IND vs WI सीरीज के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान का पद कौन संभाल सकता है? रिपोर्ट्स की माने तो 34 वर्षीय खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी मिल सकती है.
IND vs WI सीरीज के लिए बदल सकता है उपकप्तान

हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (IND vs WI) के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे. दरअसल, उन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होना है, जहां वह भारतीय टी20 टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे. ऐसे में उनकी गैरमौजूदग़ी में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम इंडिया के संयोजन में कई बदलाव हो सकते हैं.
इस कड़ी में उपकप्तानी में भी बदलाव हो सकता है. मौजूदा समय में श्रेयस अय्यर इस फॉर्मेट में उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाते हैं. लेकिन एशियन गेम्स में उनकी व्यस्तता की वजह से भारतीय बोर्ड को इस पद के लिए किसी दूसरे खिलाड़ी को नियुक्त करना पड़ सकता है.
5 भारतीय खिलाड़ी जो एशियन गेम्स की वजह से नहीं खेल पाएंगे वेस्टइंडीज ODI सीरीज
ये खिलाड़ी बनेगा उपकप्तान!
श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में जिस खिलाड़ी को भारतीय बोर्ड उपकप्तान नियुक्त कर सकता है, वो केएल राहुल हैं. वह पहले भी टीम इंडिया में नेतृत्व का जिम्मा संभाल चुके हैं. उन्होंने टीम के लिए कप्तान और उप-कप्तान, दोनों भूमिकाएं निभाई हैं. इसलिए एक बार फिर बीसीसीआई उन पर भरोसा जता सकता है. लंबे समय से भारतीय वनडे टीम का हिस्सा रहे इस खिलाड़ी के पास दबाव भरी परिस्थितियों में खेलने और सही फैसले लेने का अनुभव है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के काफी काम आ सकता है.
श्रेयस अय्यर के अलावा इन खिलाड़ियों को भी होना पड़ सकता है बाहर
गौरतलब है कि एशियन गेम्स और वनडे सीरीज की तारीखों में टकराव के कारण टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं. श्रेयस अय्यर के अलावा तिलक वर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को वेस्टइंडीज सीरीज मिस करनी पड़ सकती है. क्योंकि इन सभी खिलाड़ियों का एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी वनडे सीरीज (IND vs WI) में इन खिलाड़ियों की जगह लेने का मौका किसे मिलता है.
वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया हुई रिवील, बुमराह-अय्यर-ईशान रहेंगे बाहर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर