'हमें चीटिंग से हराया....' पाकिस्तान ने इंग्लैंड पर लगाया बेईमानी का आरोप, जानिए पूरा मामला

Published - 08 Sep 2026, 12:35 PM | Updated - 08 Sep 2026, 01:26 PM

Pakistan 2

किसी बड़ी सीरीज या अहम मैच में हार का स्वाद चखने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से विवाद खड़ा होना कोई नई बात नहीं है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों या पूर्व खिलाड़ियों को अक्सर दूसरे देशों के क्रिकेट बोर्ड पर बेबुनियाद इल्जाम लगाते हुए देखा जाता है. एक बार फिर पाकिस्तान से एक अजीबोगरीब बयान सुनने को मिला है.

इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज (England vs Pakistan) के शुरुआती दो मैचों में पाक टीम को मिली हार के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) पर बेईमानी का आरोप लगा है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Pakistan ने इंग्लैंड पर लगाया बेईमानी का आरोप

Pakistan 4

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई हुई है, जिसके पहले दो मैचों में उसको हार का मुंह देखना पड़ा. वहीं, 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में दोनों टीमें तीसरे और आखिरी टेस्ट में भिड़ेंगी. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने इंग्लैंड की पिचों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) पर पिचों में घोटाला करने का आरोप लगाया है. इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का दावा है कि इंग्लैंड पिच को लेकर भेदभाव कर रहा है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, अब ये खिलाड़ी होगा टीम का नया उपकप्तान

इस वजह से करता है इंग्लैंड भेदभाव

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बाजिद खान ने इंग्लैंड पर पिच के साथ घोटालेबाजी और भेदभाव का इल्जाम लगाया है. उनका कहना है कि जब भी भारत इंग्लैंड दौरे पर आता है तो इंग्लिश बोर्ड उन्हें फ्लाट पिच तैयार करके देता है, जबकि पाकिस्तान या फिर बाकी टीमों को मुश्किल पिचें मिलती है. उनका कहना है कि इंग्लैंड के ऐसा करने का कारण व्यावसायिक है. क्योंकि भारत के साथ होने वाले मैच पांच दिन तक चलते हैं. वहीं, अन्य टीमों के साथ खेले जाने वाले मुकाबलों के नतीजे तीसरे दिन में ही निकल आते हैं.

Pakistan के हाथों से निकली सीरीज

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में टीम बुरी तरह फ्लॉप हुई है. लीड्स टेस्ट में उसके हाथ एक पारी और 103 रनों से हार लगी. जबकि लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने 194 रनों से मैच अपने नाम किया. इसके साथ ही जो रूट एंड कंपनी ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली.

270 रन की ऐतिहासिक पारी के बाद न्यूजीलैंड जाएंगे ईशान किशन! पंत नहीं इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

Tagged:

Pakistan vs England England and Wales Cricket Board Bazid Khan
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com