KKR के नए कप्तान का नाम आया सामने, IPL 2027 में अब यही दिग्गज संभलेगा टीम की जिम्मेदारी

Published - 08 Sep 2026, 12:57 PM | Updated - 08 Sep 2026, 02:00 PM

KKR

KKR New Captain: आईपीएल 2027 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कौन करेगा, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। पिछले दो सीजन से टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभाल रहे थे, लेकिन अब वे संन्यास ले चुके हैं। अगर रहाणे ने रिटायरमेंट नहीं लिया होता, तो भी उनका कैप्टन बने रहना तय नहीं था। हालांकि, केकेआर मैनेजमेंट के द्वारा हटाए जाने से पहले ही रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल को भी अलविदा कह दिया।

इसी वजह से तीन बार की चैंपियन टीम को अगले सीजन के लिए अपने नए कप्तान की खोज करनी है। KKR के स्क्वाड में कई जबरदस्त खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से अब एक दिग्गज की दावेदारी काफी मजबूत हो गई है और संभवतः उसे ही कप्तानी सौंपी जा सकती है।

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान

KKR 1

आईपीएल के 20वें सीजन में कोलकाता की टीम रिंकू सिंह की कप्तानी में खेलती नजर आ सकती है। केकेआर के स्क्वाड में मौजूद कप्तानी के विकल्पों में रिंकू सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। वह कई साल से KKR की टीम का हिस्सा हैं और टीम के माहौल से अच्छी तरह परिचित हैं। वहीं, अब वह टीम के अहम खिलाड़ियों में भी शामिल हो चुके हैं। हाल ही में सुरेश रैना ने भी रिंकू को कोलकाता की कप्तानी के लिए सही विकल्प बताया था।

कप्तानी के लिए रिंकू सिंह क्यों मजबूत दावेदार?

दरअसल, आईपीएल 2026 में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान थे। वहीं, हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश टी20 लीग के चौथे सीजन में मेरठ मेवरिक्स की कप्तानी संभाली और टीम को चैंपियन बनाने में सफल रहे। मेरठ ने फाइनल में लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

पूरे टूर्नामेंट में रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स का प्रदर्शन काफी दमदार रहा। लीग स्टेज में टीम ने 10 में से 7 मुकाबले जीते और 15 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, टीम को क्वालीफायर-1 में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन क्वालीफायर-2 में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई और इसके बाद खिताब भी अपने नाम कर लिया।

कप्तान बनाए जाने पर रिंकू सिंह के सामने होगी बड़ी चुनौती

KKR ने 2024 के सीजन में टाइटल जीता था, लेकिन इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स में चले गए। वहीं मेंटर गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए। इन दोनों के जाने से कोलकाता की हालत खराब हो गई और पिछले दो सीजन में टीम एक भी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इसी वजह से अगर रिंकू सिंह को कप्तान बनाया जाता है तो उन्हें टीम को एकजुट करते हुए वापस से खड़ा करना होगा।

यह भी पढ़ें: 270 रन की ऐतिहासिक पारी के बाद न्यूजीलैंड जाएंगे ईशान किशन! पंत नहीं इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

Tagged:

Rinku Singh kkr IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com