WI vs PAK Today Match Prediction, 1st Test - जानें पहले टेस्ट में कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर
Published - 25 Jul 2026, 04:21 PM
Table of Contents
WI vs PAK Today Match Prediction: वेस्टइंडीज (WI) और पाकिस्तान (PAK) के बीच टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 25 जुलाई से ब्रायन लारा स्टेडियम, तारूबा में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है और इस श्रंखला में भी रोस्टन चेस के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम टेस्ट फॉर्मेट में लगातार तीन मैच हार चुकी है।
बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई पिछले श्रृंखला में पाकिस्तान को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान टीम WCC Cycle 2025-27 अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है जबकि वेस्टइंडीज आठवें स्थान पर है। इस श्रृंखला में बाबर आजम पाकिस्तान टीम की कमान संभालेंगे। दोनों टीमों की कोशिश श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और WI vs PAK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (WI vs PAK Match Details)
| मैच | वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान |
| स्टेडियम | ब्रायन लारा स्टेडियम, तारूबा |
| मैच की तारीख | 25 जुलाई 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (WI vs PAK Head-to-Head)
मैच: 56
वेस्टइंडीज ने जीते: 18
पाकिस्तान ने जीते: 22
ड्रॉ/टाई: 15
हालिया फॉर्म (WI vs PAK Recent Form)
वेस्टइंडीज: D, W, L, L, D
पाकिस्तान: L, L, L, W, L
पिच रिपोर्ट (WI vs PAK Pitch Report- ब्रायन लारा स्टेडियम, तारूबा)
ब्रायन लारा स्टेडियम अपने पहले टेस्ट मुकाबले की मेजबानी करने को तैयार है। यहां की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। सतह पर हल्की घास होने के चलते हैं तेज गेंदबाजों को बाउंस और पेश अच्छा मिलता है। इस मैच में गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर WI vs PAK Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
WI vs PAK Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 225-250
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 125-150
मैच परिणाम: वेस्टइंडीज की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 250-300
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 150-180
मैच परिणाम: वेस्टइंडीज की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (WI vs PAK Playing XI Today)
वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI
टैगेनारिन चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, शाई होप, आमिर जांगू, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस ©, जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स
पाकिस्तान प्लेइंग-XI
इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आज़म (c), अवैस ज़फ़र, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (WI vs PAK Key Players)
टॉप बल्लेबाज
आमिर जांगू ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली श्रृंखला में वेस्टइंडीज टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे है। इस मैच में भी यह अच्छी पारी खेल सकते हैं।
सलमान आगा ने बांग्लादेश के खिलाफ 44 की औसत से 176 रन बनाए थे। इस मैच में भी ये पाकिस्तान की तरफ से प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे।
टॉप गेंदबाज
जेडन सील्स WI टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी वेस्टइंडीज को इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
मोहम्मद अब्बास भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इन्होंने पिछले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए हैं।
WI vs PAK Today Match Prediction- पहला टेस्ट कौन जीतेगा?
पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन टेस्ट फॉर्मेट में काफी खराब रहा है। जिसके चलते एक बार फिर से बाबर आजम को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली श्रृंखला जीती है, जिससे टीम का मनोबल ऊपर है। इसके अलावा इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में भी वेस्टइंडीज 120 रन से विजेता रही थी। हालिया फॉर्म, घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए इस मैच में भी वेस्टइंडीज टीम थोड़ा आगे है।
वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 60%
पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 40%
WI vs PAK 1st Test 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
वेस्टइंडीज (WI) Squad
ब्रैंडन किंग, टेगनेरिन चंद्रपॉल, कावेम हॉज, शाई होप, आमिर जांगू, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स, किर्क मैकेंजी, जोशुआ बिशप, कीमो पॉल, जस्टिन ग्रीव्स
पाकिस्तान (PAK) Squad
अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), अब्दुल्ला फ़ज़ल, अवैस ज़फ़र, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहज़ाद, गाज़ी ग़ोरी, उबैद शाह, अली उस्मान, सऊद शकील
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
Pakistan Cricket Team west indies cricket team West Indies vs Pakistan WI vs PAK Today Match Prediction WI vs PAK 1st Test Pakistan tour of West Indies 2026ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।