अश्विन का सनसनीखेज खुलासा, इस गलती पर हेड कोच ने लगाई थी क्लास
Table of Contents
Head Coach Angry On Ashwin: भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके रविचंद्रन अश्विन ने 14 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा सफलता टेस्ट क्रिकेट में हासिल की। व्हाइट बॉल क्रिकेट में अश्विन कई साल तक सुपर हिट रहे लेकिन फिर उन्हें बाहर कर दिया गया। हालांकि, बीच-बीच में उनकी वापसी हुई लेकिन इस दौरान वो सिर्फ टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रहे।
अश्विन (Ashwin) ने अपने करियर के दौरान अलग-अलग हेड कोच के अंडर में खेला। वह रवि शास्त्री के कार्यकाल में भी अहम सदस्य रहे। शास्त्री ने जुलाई 2017 से नवंबर 2021 तक हेड कोच का पद संभाला था। वैसे तो उन्हें काफी मजाकिया और मस्तमौला माना जाता है लेकिन अश्विन ने एक ऐसा वाकया बताया है, जब शास्त्री को उनके ऊपर गुस्सा आया था।
रवि शास्त्री ने Ashwin पर किया था गुस्सा

हाल ही में पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक शो में नजर आए। इस दौरान उनके साथ टीम इंडिया के लिए खेल चुके पूर्व लेग स्पिनर पियूष चावला भी मौजूद थे। दोनों ने कई मजेदार बातें शेयर कीं। इस दौरान अश्विन ने एक घटना याद की और बताया कि उन्हें एक बार हेड कोच रवि शास्त्री ने गुस्से में डांटा था। यह मामला 2018 में भारत के इंग्लैंड दौरे का है, जब टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में खेला था।
इस वजह से अश्विन पर शास्त्री ने दिखाया था गुस्सा
दरअसल, बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को एक जबरदस्त गेंद पर बोल्ड किया था। मिडिल स्टंप की लाइन पर पड़ने के बाद गेंद बाहर की तरफ निकलते हुए विकेटों पर लगी और कुक कुछ नहीं समझ पाए और डिफेंड करने के चक्कर में बोल्ड हो गए। इसी गेंद के बारे में इंटरव्यू के दौरान बताने पर रवि शास्त्री ने अश्विन को फटकार लगाई थी।
गेंदबाजी के राज बताने से शास्त्री नहीं थे खुश
उस घटना को याद करते हुए अश्विन ने बताया,
"बर्मिंघम में एलिस्टर कुक को आउट करने के बाद, मैंने मैच के बाद हुए इंटरव्यू में अपनी बॉलिंग की तकनीक के बारे में बताया। ड्रेसिंग रूम में रवि शास्त्री ने मेरी तरफ देखा और कहा, 'तुम ये सारे राज़ क्यों बता रहे हो?' तभी मुझे एहसास हुआ कि मुझे अपनी बॉलिंग की रणनीतियों का खुलासा सबके सामने नहीं करना चाहिए।"
🔴 RAVI SHASTRI WAS ANGRY ON ME - ASHWIN REVEALS DRESSING ROOM Incident🤯
— Sam (@cricsam02) July 24, 2026
🎙️: After I got Alastair Cook out in Birmingham, I explained my bowling method in a post-match interview.
- Back in the dressing room, Ravi Shastri looked at me and said, 'Why are you sharing all the… pic.twitter.com/tZ3wFEhAWq
बर्मिंघम टेस्ट में कैसा रहा था अश्विन का प्रदर्शन
इस मुकाबले में भारत को इंग्लैंड ने 31 रनों से हराया था लेकिन रविचंद्रन अश्विन दोनों पारियों को मिलाकर मैच में 7 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। पहली पारी के दौरान अश्विन ने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। उन्होंने 4/62 के आंकड़े दर्ज किए थे। इसके बाद, दूसरी पारी में 3/59 के आंकड़े रहे थे।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए नहीं मिल रहा मौका, तो आकाश दीप और मुकेश कुमार बने DSP