17 साल बाद इस देश में जाकर टेस्ट खेलेगी टीम, शेड्यूल जारी
Table of Contents
टेस्ट (Test) क्रिकेट में बड़ी टीमें नियमित रूप से एक-दूसरे के यहां खेलती नजर आती रहती हैं लेकिन कुछ टीमों को ऐसे मौके रेगुलर नहीं मिलते हैं। पहले भारत को भी विदेशी दौरों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि टीम इंडिया के साथ खेलना हर देश के क्रिकेट बोर्ड के लिए फायदे का सौदा साबित होता है।
हालांकि, अभी भी कुछ फुल मेंबर टीमों को बड़ी टीमें अपने यहां होस्ट करने से कतराती हैं। इसी वजह से दौरे के लिए काफी लंबा समय हो जाता है। इस बीच एक देश के बोर्ड ने बड़ी घोषणा करते हुए गुड न्यूज दी और 17 साल बाद एक टीम की टेस्ट (Test) में मेजबानी कंफर्म कर दी है।
ECB का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश की करेगा ऐतिहासिक टेस्ट के लिए मेजबानी

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 के लिए घरेलू सीजन का कार्यकम जारी कर दिया है। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा बांग्लादेश की मेजबानी को लेकर है। पाकिस्तान के खिलाफ मई में पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाद, इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेलती नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच 28 मई से लंदन के ऐतिहासक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में टक्कर होगी।
2010 के बाद पहली बार Test मुकाबले के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा बांग्लादेश
इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच टेस्ट (Test) में कम ही मुकाबले देखने को मिलते हैं, क्योंकि इंग्लिश टीम अन्य टीमों की तुलना में बांग्लादेश के खिलाफ कम खेलती है। इन दोनों टीमों के बीच आखिरी बार टेस्ट फॉर्मेट में 2016 में भिड़ंत हुई थी, जब इंग्लैंड ने बांग्लादेश का दौरा किया था। इस दौरान दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।
वहीं, बांग्लादेश ने आखिरी बार इंग्लैंड का दौरा 2010 में किया था। तब दो मैचों की टेस्ट (Test) सीरीज हुई थी, जिसमें मेजबानों ने बांग्लादेश का 2-0 से सूपड़ा साफ़ किया था। हालांकि, तब के मुकाबले अब बांग्लादेश की टीम थोड़ा ज्यादा मजबूत हो गई है।
बांग्लादेश की मेजबानी को लेकर ECB उत्साहित
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड गॉल्ड ने बांग्लादेश की मेजबानी को लेकर कहा,
"हम लॉर्ड्स में बांग्लादेश की पुरुष टीम का एक टेस्ट मैच के लिए स्वागत करने को लेकर उत्साहित हैं। 2010 के बाद यह पहला मौका होगा जब हम उनके साथ घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेलेंगे।"
यह भी पढ़ें: अश्विन ने चीफ सेलेक्टर बनने से किया इनकार, तो BCCI इस दिग्गज को सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Tagged:
England Cricket Team bangladesh cricket team ECB