अक्षर पटेल नंबर-5 पर क्यों? गंभीर की कोचिंग में समझ से परे हैं ये 3 फैसले

Published - 08 Nov 2026, 04:00 PM

Gautam Gambhir 4

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कार्यकाल को करीब ढाई साल होने को हैं। उनके टेन्योर में कई बड़े फैसले लिए गए, जिनमें कुछ सीनियर खिलाड़ियों को संन्यास के लिए मजबूर करना भी शामिल है। वहीं, बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल करने से भी गंभीर पीछे नहीं रहे और अपनी मनमर्जी के हिसाब से कुछ खिलाड़ियों को ऊपर-नीचे करते रहते हैं।

गंभीर (Gambhir) ऐसा ही न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भी कर रहे हैं और स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को नंबर-5 पर खिला रहे हैं। हेड कोच का यह डिसीजन चर्चा का विषय बना हुआ है। जानिए उनके कार्यकाल के 3 अजीबोगरीब फैसले।

ये 3 फैसले हैं Gambhir की कोचिंग में समझ से परे

1. अक्षर पटेल को नंबर-5 पर लगातार उतारना

रवींद्र जडेजा को वनडे टीम से दरकिनार कर अक्षर पटेल को रेगुलर खिलाया जा रहा है। अक्षर की गेंदबाजी पर कभी संदेह नहीं रहा और बल्ले से भी कई मौकों पर अच्छा करने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, जब से गौतम गंभीर ने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली है, तब से उनका इस खिलाड़ी पर कुछ ज्यादा ही भरोसा दिख रहा है और वह अक्षर को नंबर-5 पर बैटिंग के लिए उतार रहे हैं।

आमतौर पर इस क्रम पर ऐसे खिलाड़ी को बल्लेबाजी का मौका मिलता है, जो शुद्ध बल्लेबाज हो या फिर बैटिंग ऑलराउंडर हो लेकिन अक्षर पटेल एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। उनका औसत भी इस क्रम पर महज 30.42 है, जिसे जायज नहीं कहा जा सकता है। इसी वजह से गंभीर (Gambhir) का यह फैसला थोड़ा समझ से परे है।

2. केएल राहुल को अच्छा करने के बावजूद पांचवें नंबर से हटाना

Gautam Gambhir 5

एक समय टीम इंडिया के लिए ओपनर के तौर पर खेलने वाले केएल राहुल ने जब से विकेटकीपर की जिम्मेदारी उठाई, तब से उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करना शुरू किया और वह इस रोल में काफी सफल भी रहे हैं। राहुल को पांचवें नंबर पर मौका मिला और उन्होंने काफी अच्छी पारियां खेलीं।

इस पोजीशन पर उन्होंने 68.58 के औसत से रन बनाए हैं। इसके बावजूद गंभीर (Gambhir) उन्हें इस क्रम पर उतारने के बजाय छठे स्थान पर भेज रहे हैं, जहां उनका औसत महज 37.40 है।

3. ऑलराउंडर्स के लिए स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की अनदेखी

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जब से अपने कार्यकाल की शुरुआत की, तब से उन्होंने दोहरी स्किल वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है। इसके लिए उन्होंने स्पेशलिस्ट बल्लेबाज या फिर गेंदबाज को बाहर का रास्ता भी दिखाया है।

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में जगह नहीं दी गई, क्योंकि आकिब नबी और नमन धीर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी स्किल भी प्रदान करते हैं।गंभीर का यह फैसला भी आलोचना का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: कैसे काउंट होता DLS मेथड? 7 विकेट खोकर भी क्यों दी गई टीम इंडिया को जीत, समझें इसका पूरा गणित

Tagged:

team india Gautam Gambhir kl rahul axar patel
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com