कौन है टेस्ट, ODI और टी20 में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी, जानें तीनों का नाम

Published - 26 Jun 2026, 03:49 PM | Updated - 26 Jun 2026, 03:50 PM

Odi

ODI: क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का सपना हर उभरता हुआ खिलाड़ी देखता है. किसी भी प्लेयर के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं होता है. इसके लिए उन्हें काफी मेहनत-मशक्कत करनी पड़ती है. जहां कई खिलाड़ी अपने इस सपने को पूरा करने में सफल होते हैं, तो वहीं कुछ प्लेयर्स का सफर बीच में ही अधूरा रह जाता है.

लेकिन क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्होंने इतनी कम में डेब्यू किया जो अब इतिहास बन गया है. तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने T20I, ODI और टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू किया...

इन खिलाड़ियों ने किया है टेस्ट, ODI और टी20 में सबसे कम उम्र में डेब्यू

हसन रजा

Hasan Raza

पाकिस्तान टीम के पूर्व बल्लेबाज हसन रजा टेस्ट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 14 वर्ष 227 दिन की आयु में 24 अक्टूबर 1996 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. इसके महज छह दिन बाद ही उन्होंने वनडे क्रिकेट की दुनिया में पहला कदम रखा और इस फॉर्मेट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने.

उन्होंने 14 साल 233 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही अपना पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला है. हालांकि, हसन रजा का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. वह पाकिस्तान टीम के लिए सिर्फ 7 टेस्ट और 16 वनडे मैच ही खेल पाए. इस दौरान उनके बल्ले से क्रमशः 235 और 242 रन निकले.

6,6,6,6,6..... मार्कस स्टोइनिस का धमाका, अमेरिकी लीग में जड़े एक ओवर में 5 छक्के, वीडियो वायरल

जोश लिटल

टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी जोश लिटिल हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी जोश लिटिल हैं. उन्होंने 5 सितंबर 2026 को आयरलैंड के लिए हांगकांग के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला खेला था. उस समय उनकी आयु 16 वर्ष 309 दिन थी. उन्होंने आयरिश टीम के लिए 77 टी20 मैचों में शिरकत की थी, जिसमें उसके हाथ 85 विकेट लगी. वहीं. बल्लेबाजी करते हुए इस दौरान उनके बल्ले से 132 रन निलके हैं.

टेस्ट, ODI और टी20 में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

फॉर्मेटखिलाड़ीदेशडेब्यू के समय उम्र

टेस्ट

हसन रजापाकिस्तान14 वर्ष 227 दिन
ODIहसन रजापाकिस्तान14 वर्ष 233 दिन
टी20Iजोश लिटलआयरलैंड16 वर्ष 309 दिन

वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से खत्म हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, अब शायद नहीं खेल पाएंगे टी20I

Tagged:

Pakistan Cricket Team Josh Little Hasan Raza
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com