ओलंपिक और 2028 टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसी दिखेगी 15 सदस्यीय टीम इंडिया, आयरलैंड दौरे वाले 2 खिलाड़ी हो जाएंगे बाहर

Published - 26 Jun 2026, 02:30 PM | Updated - 26 Jun 2026, 03:52 PM

Team India 51

Team India Squad: टी20 फॉर्मेट में में भारतीय टीम सबसे खतरनाक मानी जा रही है। इसकी बड़ी वजह लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप के ख़िताब जीतना है। भारत ने 2024 में टाइटल जीता था और फिर 2026 में सफलतापूर्वक डिफेंड किया। आईपीएल के कारण भारत के टी20 सेट-अप में खिलाड़ियों की भरमार है। इसी कारण अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी स्क्वाड में जगह नहीं बना पा रहे हैं।

फिलहाल टीम इंडिया (Team India) आयरलैंड दौरे पर है, जहां दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का आगाज शुक्रवार, 26 जून से हो रहा है। इस सीरीज को कई खिलाड़ियों के लिए अहम माना जा रहा है। इसके बाद, इंग्लैंड टी20 सीरीज में भी पांच मैच होने हैं। इसके लिए भी लगभग एक जैसा ही स्क्वाड चुना गया है। कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के पास भविष्य के लिए अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा।

Team India के लिए 2028 में दो बड़ी चुनौती

Team India 50

साल 2028 में टी20 क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा, क्योंकि ओलंपिक गेम्स और टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। अमेरिका की मेजबानी में जुलाई महीने में ओलंपिक गेम्स का आयोजन होगा, जिसमें 1900 के बाद से पहली बार क्रिकेट की वापसी हो रही है। ऐसे में गोल्ड मेडल के लिए टीम इंडिया (Team India) अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी। हेड कोच गौतम गंभीर भी ओलंपिक में सुनहरा पदक जीतने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

ओलंपिक के बाद, अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में है। इसके लिए भी टीम इंडिया (Team India) ने कमर कस ली है और अभी से नए कप्तान श्रेयस अय्यर की नियुक्ति करते हुए कुछ बड़े फैसले लिए हैं।

आयरलैंड सीरीज में चुने गए टीम इंडिया के कई खिलाड़ी ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप का रहेंगे हिस्सा

BCCI की सीनियर चयन समिति ने आयरलैंड सीरीज के लिए काफी मजबूत स्क्वाड चुना है, जिसमें ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले स्क्वाड का हिस्सा थे। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव जैसे सितारों को नहीं चुना गया। वहीं, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया। जबकि हार्दिक पांड्या को वर्कलोड के कारण आराम दिया गया। नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए। मोहम्मद सिराज ने वर्कलोड के कारण अपना नाम वापस लिया और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली।

इन खिलाड़ियों को भले ही आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए ना चुना गया हो लेकिन ज्यादातर को ओलंपिक गेम्स और टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए जरूर चुना जाएगा। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ-साथ उपकप्तान तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों की जगह पक्की मानी जा सकती है।

इन दो खिलाड़ियों को ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप से किया जा सकता है ड्रॉप

आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में चुने गए सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को ओलंपिक गेम्स और टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। शेडगे को हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी की गैरमौजूदगी में चुना गया है। ऐसे में इनके आते ही शेडगे को ड्रॉप किए जाने की पूरी संभावना है।

प्रिंस यादव की बात करें तो उन्हें जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के कारण चुना गया है। बुमराह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक सबसे छोटे फॉर्मेट से दूर रहेंगे लेकिन 2028 में वो इन दो बड़े इवेंट में खेलते नजर आ सकते हैं। इसी वजह से प्रिंस की छुट्टी हो सकती है।

ओलंपिक और 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया (Team India) का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा/मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से पहले टी20 डेब्यू का हकदार था ये खिलाड़ी, लेकिन आज तक नहीं दिया कोच गंभीर ने मौका

Tagged:

team india olympics 2028 Suryansh Shedge Prince Yadav T20 World Cup 2028 ind vs ire t20 series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com