वैभव सूर्यवंशी से पहले टी20 डेब्यू का हकदार था ये खिलाड़ी, लेकिन आज तक नहीं दिया कोच गंभीर ने मौका
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: भारत की टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया। 15 वर्षीय वैभव नेशनल टीम में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। अगर अगले कुछ महीनों में वह डेब्यू करते हैं, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा भारतीय बन जाएंगे।
26 जून को आयरलैंड दौरे पर भारत को पहला टी20 खेलना है। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के डेब्यू की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव के डेब्यू की उम्मीदों को अपने बयान से थोड़ा कम किया। इसके बावजूद फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वैभव आज अपना पदार्पण कर सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी लेकिन उन्हें टी20 टीम में चुने जाने एक खिलाड़ी जरूर निराश होगा, क्योंकि वह लगातार अच्छा कर रहा है, फिर भी दो साल से जगह नहीं मिली है।
Vaibhav Sooryavanshi से पहले ये खिलाड़ी T20I में चयन का था हक़दार

भारत की टी20 टीम में इस समय काफी ज्यादा स्पर्धा है। टॉप ऑर्डर में सबसे ज्यादा मारामारी है और कई खिलाड़ियों की जगह लगातार रन बनाने के बावजूद अब खतरे में लगने लगी है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को प्लेइंग XI में मौका देने की मांग तेजी से हो रही है। बाएं हाथ का बल्लेबाज आईपीएल के हालिया सीजन में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट में चुना गया।
दो IPL सीजन अच्छा करने के बावजूद साई सुदर्शन का टी20 टीम में नहीं हुआ चयन
आईपीएल को भारतीय टी20 टीम में चुने जाने का शॉर्टकट माना जाता है। इसी वजह से वैभव को भी एक ही सीजन के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत चुन लिया गया। हालांकि, साई सुदर्शन को लगातार दो आईपीएल सीजन धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद एक भी बार नहीं चुना गया है। ऐसे में गौतम गंभीर पर सवाल उठ रहे हैं।
गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 और 2026 दोनों में 700 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 18वें सीजन में 54.21 की औसत से 759 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप जीती थी। वहीं, 19वें सीजन में 45.12 की औसत से 722 रन बनाए। इस तरह उन्होंने लगभग दो सीजन में करीब 1500 रन बनाए हैं। फिर भी उनका चयन भारत की टी20 में नहीं हुआ, जबकि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का सिलेक्शन हो गया।
सिर्फ टेस्ट टीम में साई सुदर्शन को मिल रहा है मौका
साई सुदर्शन को भारत के लिए अभी तक सिर्फ एक ही फॉर्मेट में खेलने का मौका मिलता है। उन्हें टेस्ट टीम में नंबर-3 पर आजमाया जा रहा है। हाल ही में सुदर्शन अफगानिस्तान टेस्ट में खेलते नजर आए थे और एक पारी में 81 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका में खेली जा रही दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 132 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को नही मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका! टीम इंडिया के कोच ने बढ़ाई फैंस की टेंशन