वैभव सूर्यवंशी को नही मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका! टीम इंडिया के कोच ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
Published - 26 Jun 2026, 11:27 AM | Updated - 26 Jun 2026, 11:51 AM
Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर हैं, यहां टीम इंडिया को 2 टी20 मैच खेलने हैं. यह मैच क्रमशः 26 और 28 जून को खेले जाएंगे. यह दोनों ही मुकाबले बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेले जाएंगे. आज शुक्रवार की शाम को होने वाले फर्स्ट टी20 से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे फैंस की टेंशन बढ़ गई है.
Vaibhav Sooryavanshi के लिए किसी और को बाहर करना ठीक नही

प्रेस कांफ्रेंस में बैटिंग कोच से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर सवाल हुआ कि क्या वह आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू करेंगे? इस पर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जो खिलाड़ी पहले से टीम के लिए रन बना रहा हो, उसे किसी को मौका देने के लिए बाहर कर देना चाहिए. यह ठीक नहीं होगा. वैसे ये टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है कि हमारी मैच को लेकर क्या योजना है."
मन में जो भी सवाल हों, बिना डरे पूछे
साथ ही टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कांफ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "वह काफी टैलंटेड हैं. कई स्तर पर अच्छा खेलकर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है. हमने उनसे कहा है कि आपके मन में जो भी सवाल हों, बिना डरे पूछे और अपनी क्रिकेट को एन्जॉय करें. हेड कोच गौतम गंभीर ने भी इस बात पर जोर दिया."
IPL 2026 में जीती थी ऑरेंज कैप
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए.
इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला. इस तरह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.
यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल हुई साफ़, ये 4 टीमें कर रही सेमीफाइनल में क्वालीफाई