महिला टी20 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल हुई साफ़, ये 4 टीमें कर रही सेमीफाइनल में क्वालीफाई

Published - 26 Jun 2026, 09:39 AM | Updated - 26 Jun 2026, 10:42 AM

Women's T20 World Cup 2026 1

Women's T20 World Cup Semi-Final Scenario: 12 जून से इंग्लैंड में शुरू हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप मैच अब समापन की तरफ हैं। लगभग 80% ग्रुप मैच हो चुके हैं, जिसके कारण अब सेमीफाइनल समीकरण को लेकर फैंस के बीच चर्चा गर्म हो चुकी है।

टूर्नामेंट (Women's T20 World Cup 2026) में 12 टीमों ने हिस्सा लिया है, जो छह-छह के दो ग्रुप में हैं। इनमें से चार टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं। वहीं, एक टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि अन्य 7 टीमों के बीच कड़ी स्पर्धा जारी है। इस लेख में पॉइंट्स टेबल के आधार पर शेष तीनों टीमों के नाम बताएंगे, जो अगले राउंड में जगह बना सकती हैं।

Women's T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में इस टीम ने सबसे पहले बनाई जगह

Women S T20 World Cup 2026

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women's T20 World Cup 2026) में सबसे पहले जगह बनाने वाली टीम कोई और नहीं, बल्कि मेजबान इंग्लैंड है। ग्रुप बी से इंग्लैंड ने सबसे पहले क्वालीफाई किया। इंग्लिश टीम ने अभी तक अपने चारों मुकाबले जीते हैं और उसके 8 अंक हैं। ग्रुप बी से अब कोई अन्य टीम इतने अंकों तक नहीं पहुंच सकती है।

इसी वजह से इंग्लैंड ने बिना किसी परेशानी के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। मेजबान टीम का अभी एक मैच शेष है, जिसमें उसका सामना न्यूजीलैंड से होना है। इस मैच में इंग्लैंड को हार का सामना भी करना पड़ता है तो भी उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

ये टीम भी ग्रुप बी से Women's T20 World Cup के सेमीफाइनल की मजबूत दावेदार

इंग्लैंड के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद, ग्रुप से अभी भी वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका आगे जाने की रेस में हैं लेकिन सबसे मजबूत दावेदारी कैरेबियाई टीम की नजर आ रही है। उसका अंतिम मैच आयरलैंड से है, जो उतनी मजबूत नहीं है। इसी वजह से अगर वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को हरा दिया तो 8 अंक के साथ आसानी से अगले राउंड में जगह बना लेगी।

वहीं, न्यूजीलैंड (4 अंक और नेट रन रेट +0.122) को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे वेस्टइंडीज की हार की दुआ करनी होगी, साथ ही अपने अंतिम मैच में इंग्लैंड को हराना होगा। श्रीलंका के भी 4 अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट -0.973 है। उसे न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज दोनों की हार की दुआ करनी होगी तथा अपने अंतिम मैच में स्कॉटलैंड को बड़े अंतर से हराना होगा।

ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया मजबूत दावेदार, भारत और दक्षिण अफ्रीका में कड़ी टक्कर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women's T20 World Cup 2026) के ग्रुप ए से अभी तक एक भी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं किया है लेकिन चार मैचों में 8 अंक और +4.724 के नेट रन रेट के साथ ऑस्ट्रेलिया ने लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है। ऑस्ट्रेलिया का अंतिम मैच भारत से है, अगर उसमें हार भी मिलती है तो अच्छे NRR के कारण उसे अगले दौर में जाने से कोई नहीं रोक सकता।

दूसरी तरफ, चार मैचों में 6 अंक लिए भारत को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा, ताकि उसके 8 अंक हो जाएं। वहीं, ये भी दुआ करनी होगी कि बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका हार जाए या फिर बड़े अंतर से जीत न मिले।

6 अंक वाली दक्षिण अफ्रीका को आगे जाने के लिए अपना अंतिम मैच हर हाल में बड़े अंतर से जीतना होगा और भारत की हार की दुआ करनी होगी। बांग्लादेश के खाते में 4 अंक हैं और नेट रन रेट -0.849 है, उसे आगे जाने के लिए भारत की बड़ी हार की दुआ करनी होगी, साथ ही दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराना होगा। तभी 6 अंक के साथ बेहतर NRR हो पाएगा और उसके आगे जाने का रास्ता साफ़ होगा।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश पर जीत से टीम इंडिया के सेमीफाइनल उम्मीदें बरक़रार, अब इस समीकरण से कर जाएगी क्वालीफाई

Tagged:

india women cricket team england women cricket team Australia Women Team West Indies Women team ICC Women's T20 World Cup South Africa Womens Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com