अब कब टीम इंडिया के लिए अगला ODI खेलेंगे रोहित-कोहली? अभी जानें वो खास तारीख

Published - 05 Oct 2026, 10:32 AM | Updated - 05 Oct 2026, 11:46 AM

Rohit-Kohli

Rohit-Kohli next ODI date: हाल ही में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली। इसमें टीम इंडिया ने पहले दो मैचों में जीत दर्ज की और आखिरी मैच गंवाया। ओवरऑल 2-1 के अंतर से शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम विजयी रही। इस सीरीज में फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा भी देखने को मिला।

रोहित और विराट सिर्फ एक ही फॉर्मेट (वनडे) खेलते हैं। इसी वजह से इन दोनों को देखने के लिए फैंस को काफी इंतजार करना पड़ता है। अब वेस्टइंडीज सीरीज के बाद रोहित-विराट (Rohit-Kohli) किस तारीख को खेलते नजर आएंगे, ये जानने के लिए सभी बेताब हैं। तो चलिए आपको जानकारी देते हैं।

4 नवंबर को Rohit-Kohli की मैदान पर हो सकती है वाप

Rohit-Kohli 2

भारत को अब लगभग एक महीने तक कोई भी वनडे सीरीज नहीं खेलनी है। इसी वजह से रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit-Kohli) की वापसी के लिए नवंबर के पहले सप्ताह का इंतजार करना होगा, तभी फैंस को इनका जलवा देखने को मिलने की संभावना है। दरअसल, अक्टूबर से दिसंबर तक टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा है।

इस दौरान 4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। यह सीरीज वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। यही कारण है कि सभी प्रमुख खिलाड़ियों के चयन की संभावना है। इसी वजह से रोहित-विराट (Rohit-Kohli) भी स्क्वाड का हिस्सा हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये दोनों ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले पहले मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में रोहित-विराट ने जड़े शतक

भारत ने 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया। इसमें फैंस को रोहित-विराट दोनों का जलवा देखने को मिला। विराट ने पहले ही मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और शतक जड़ा। वहीं, दूसरे और तीसरे मुकाबले में रोहित का जलवा देखने को मिला। उन्होंने गुवाहाटी में शतक बनाया और न्यू चंडीगढ़ में भी फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाने में कामयाब रहे।

इस सीरीज में रोहित शर्मा ने 3 पारियों में 75 की औसत से 225 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 101 रहा। वहीं, विराट कोहली ने 84 की औसत से 168 रन बनाए, जिसमें 139 रनों की नाबाद पारी भी शामिल है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला स्थान भारतीय समय
4 नवंबर 2026 पहला ODI — न्यूजीलैंड बनाम भारत ऑकलैंड, ईडन पार्क सुबह 7:30 बजे
7 नवंबर 2026 दूसरा ODI — न्यूजीलैंड बनाम भारत वेलिंगटन, स्काई स्टेडियम सुबह 7:30 बजे
10 नवंबर 2026 तीसरा ODI — न्यूजीलैंड बनाम भारत हैमिल्टन, सेडन पार्क सुबह 7:30 बजे
13 नवंबर 2026 चौथा ODI — न्यूजीलैंड बनाम भारत माउंट माउंगानुई, बे ओवल सुबह 7:30 बजे
15 नवंबर 2026 पांचवां ODI — न्यूजीलैंड बनाम भारत माउंट माउंगानुई, बे ओवल सुबह 7:30 बजे

यह भी पढ़ें: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज? जानें समय, चैनल और वेन्यू की पूरी जानकारी

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma IND vs NZ ODI Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com