क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, एक दिन में 2 खिलाड़ियों ने किया संन्यास का ऐलान

Published - 05 Oct 2026, 08:29 AM | Updated - 05 Oct 2026, 09:02 AM

Retirement 16

जब भी कोई क्रिकेटर रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान करता है, तो फैंस निराश हो जाते हैं। वहीं, अगर उन्हें एक ही दिन में दो खिलाड़ियों के संन्यास की खबर मिल जाए तो ये ज्यादा ही बड़ा झटका हो जाता है। ऐसा कई बार हो चुका है।

भारतीय फैंस को तो अच्छे से इस बारे में पता है, क्योंकि 15 अगस्त, 2020 को एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था और उसके कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी ऐसा ही किया। अब एक बार फिर से दो क्रिकटरों के रिटायरमेंट (Retirement) की खबर सामने आई है।

इन 2 क्रिकेटरों ने Retirement का लिया फैसला

Retirement 17

इस बार जिन दो क्रिकेटरों ने संन्यास (Retirement) का ऐलान किया है, उनका भारत से कोई नाता नहीं है। इनमें से एक पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज और दूसरे इंग्लिश पेसर क्रेग माइल्स हैं। कायनात ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है, जबकि माइल्स ने पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों को गुडबाय कहने का फैसला लिया है। इनके रिटायरमेंट की वजह अलग-अलग है।

कायनात ने मैच रेफरी की भूमिका के लिए खिलाड़ी के तौर पर अपना करियर किया खत्म

34 वर्षीय कायनात इम्तियाज ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर मैच रेफरी बनने के लिए खत्म किया है। उन्होंने पीसीबी महिला अंडर-19 महिला टूर्नामेंट के मैचों में अंपायरिंग की थी। अब वे मैच रेफरी के रूप में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती हैं। इसी वजह से उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में रिटायरमेंट (Retirement) ले लिया।

कायनात ने पाकिस्तान के लिए 2011 में डेब्यू किया और 2023 में अपना अंतिम मैच खेला। इस दौरान 19 वनडे में 10 और 21 टी20I में 8 विकेट लिए। बता दें कि कायनात की माँ सलीमा इम्तियाज हैं, जो ICC इंटरनेशनल डेवलपमेंट पैनल में शामिल होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला अंपायर भी हैं।

माइल्स ने रिटायरमेंट के लिए मानसिक स्थिति का दिया हवाला

32 साल के क्रेग माइल्स इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट का एक प्रमुख नाम हैं। इस तेज गेंदबाज ने महज 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। हालांकि, अब उन्होंने मानसिक स्थिति को ठीक रखने की वजह से प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

माइल्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 368 विकेट अपने नाम किए। वहीं, लिस्ट ए में 66 और टी20 में 78 विकेट झटके। इस तरह उनके नाम कुल 512 विकेट दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज? जानें समय, चैनल और वेन्यू की पूरी जानकारी

Tagged:

Pakistan Cricket Team ENGLAND Kainat Imtiaz Craig Miles
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com