500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं पकड़ेगा बॉल
Table of Contents
क्रिकेट से संन्यास )Retirement) का फैसला किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं रहता है। बात चाहे इंटरनेशनल क्रिकेटर की हो या घरेलू क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी की, करियर को खत्म करने के फैसले में सभी काफी सोचते हैं लेकिन कई बार न चाहते हुए भी आपको मुश्किल निर्णय लेना पड़ा है।
हालांकि, कई मौकों पर खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन के बजाय कुछ अन्य कारणों से अपना करियर जल्दी खत्म करना पड़ जाता है। इंजरी की वजह से हमने कई युवा खिलाड़ियों को पूरी तरह से इस खेल से दूरी बनाते देखा है। वहीं, अब एक तेज गेंदबाज ने अलग ही वजह से प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान कर दिया है।
इस पेसर ने प्रोफेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

पिछले कुछ समय से कई अनुभवी खिलाड़ी रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान कर चुके हैं। अब 32 साल के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने भी संन्यास ले लिया है। इंग्लैंड के इस पेसर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी नहीं खेला लेकिन घरेलू क्रिकेट में काफी सफलता हासिल की लेकिन अब उन्होंने अचानक से पेशेवर क्रिकेट को छोड़ने की घोषणा कर दी है।
मेंटल हेल्थ प्राथमिकता बनी Retirement की वजह
क्रिकेटर्स पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहता है। उनमें से कुछ इस प्रेशर को बहुत अच्छे से हैंडल करते हैं, जबकि कुछ पर यह हावी होने लगता है। ऐसा ही कुछ क्रेग माइल्स के साथ हुआ है। उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति को अच्छा रखने के लिहाज से रिटायरमेंट (Retirement) लिया है। इसकी पुष्टि खुद इस खिलाड़ी ने की।
फैंस के लिए लिखे एक खुले पत्र में, माइल्स ने खेल से दूर होने के अपने कारणों के बारे में बताया। उन्होंने माना कि पेशेवर स्पोर्ट का उनकी मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ा था। माइल्स ने यह भी बताया कि जब वे हाल ही में इस खेल से कुछ समय तक दूर रहे तो उन्हें खुद को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला।
Gloucestershire Cricket can confirm that Craig Miles has retired from professional cricket.
— Gloucestershire Cricket (@Gloscricket) October 2, 2026
Craig has decided to put his mental wellbeing first. He has written an open letter to supporters explaining his decision.
Everyone at Gloucestershire Cricket thanks Craig for his… pic.twitter.com/jImdalO9aK
16 साल की उम्र में डेब्यू, झटके 500 से ज्यादा विकेट
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और तब से लगातार खेल रहे थे। उन्होंने अपने 15 साल के करियर में वारविकशायर और ग्लॉस्टरशायर का प्रतिनिधित्व किया। माइल्स के नाम फर्स्ट क्लास में 368 विकेट दर्ज हैं। वहीं, लिस्ट ए में 66 और टी20 में 78 विकेट हैं। इस तरह उन्होंने कुल 512 विकेट के साथ रिटायरमेंट लिया।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हुए हार्दिक पांड्या, रिप्लेसमेंट के नाम का हुआ ऐलान