न्यूजीलैंड दौरे के लिए सामने आई भारत की टेस्ट, ODI और टी20 टीम, ये सभी खिलाड़ी होंगे रवाना

Published - 05 Oct 2026, 09:46 AM | Updated - 05 Oct 2026, 10:29 AM

India 64

India Tour of New Zealand: भारत घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी कर रहा है। दोनों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है, जिसमें टीम इंडिया 2-1 से विजयी रही। अब 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20I सीरीज का आगाज होगा, जिसका अंतिम मैच 17 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इसके बाद, 22 अक्टूबर से लेकर 1 दिसंबर तक भारत (India) का न्यूजीलैंड का दौरा होगा, जिसमें 5 टी20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इन तीनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अगले हफ्ते होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं कि चयनकर्ता स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।

T20I सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है India का 15 सदस्यीय स्क्वाड

India 58

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती

ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के संभावित 15 खिलाड़ी

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

ये 15 खिलाड़ी India के टेस्ट स्क्वाड में आ सकते हैं नजर

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार, कुलदीप यादव।

हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा का न्यूजीलैंड दौरे पर जाना मुश्किल

भारत (India) के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं लेकिन ये दोनों शायद ही स्क्वाड का हिस्सा हों। इसकी बड़ी वजह इनकी फिटनेस है। हार्दिक अपनी रिकवरी के दौरान एक के बाद एक नई चोट का शिकार हो रहे हैं।

इसी वजह से उनकी वापसी में देरी हो रही है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज में हिस्सा लेना था लेकिन वे इससे भी बाहर हो गए हैं। उन्हें कुछ हफ्ते आराम करने को कहा गया है और इसके बाद ही ट्रेनिंग शुरू करेंगे।

दूसरी तरह इंग्लैंड दौरे पर हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार होने वाले हर्षित राणा अच्छी तरह रिकवर हो रहे थे लेकिन फिर दोनों जांघों में लो-ग्रेड स्ट्रेन सामने आया। इसी वजह से उनका रिहैब प्रभावित हो गया और अब न्यूजीलैंड दौरे पर उनके नजर आने की संभावना बेहद कम है।

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थानभारतीय समय
22 अक्टूबर 2026पहला T20Iक्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
24 अक्टूबर 2026दूसरा T20Iक्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
27 अक्टूबर 2026तीसरा T20Iवेलिंगटनदोपहर 12:30 बजे
30 अक्टूबर 2026चौथा T20Iऑकलैंडदोपहर 12:30 बजे
1 नवंबर 2026पांचवां T20Iहैमिल्टनदोपहर 12:30 बजे
4 नवंबर 2026पहला ODIऑकलैंडसुबह 7:30 बजे
7 नवंबर 2026दूसरा ODIवेलिंगटनसुबह 7:30 बजे
10 नवंबर 2026तीसरा ODIहैमिल्टनसुबह 7:30 बजे
13 नवंबर 2026चौथा ODIमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
15 नवंबर 2026पांचवां ODIमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
19 नवंबर 2026पहला टेस्टवेलिंगटनसुबह 3:30 बजे
27 नवंबर 2026दूसरा टेस्टक्राइस्टचर्चसुबह 3:30 बजे

यह भी पढ़ें: 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं पकड़ेगा बॉल

Tagged:

shubman gill team india shreyas iyer jasprit bumrah New Zealand cricket team India tour of New Zealand
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com