2027 वर्ल्ड कप के बाद क्या होगा गौतम गंभीर का कोचिंग फ्यूचर? अभी तुरंत जान लें सबकुछ

Published - 31 Aug 2026, 03:54 PM | Updated - 31 Aug 2026, 04:28 PM

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir Future: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को BCCI ने जुलाई 2024 में राष्ट्रीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल को दो साल पूरे हो गए हैं। गंभीर का कार्यकाल अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनकी कोचिंग में भारत ने दो ICC ट्रॉफी जीतीं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना भी करना पड़ा।

वहीं, पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड और हाल ही में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को वनडे सीरीज में पटखनी दी। इसी वजह से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के फ्यूचर को लेकर काफी ज्यादा बात हो रही है।

2027 के अंत तक Gautam Gambhir का कार्यकाल

Gautam Gambhir 1

BCCI ने 9 जुलाई 2024 को ऐलान किया था कि अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने सर्वसम्मति से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) का हेड कोच बनाने की सिफारिश की थी। इसके बाद बोर्ड ने गंभीर को यह जिम्मेदारी सौंप दी और वह 27 जुलाई से श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ नजर आए थे।

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की नियुक्ति करीब साढ़े तीन साल के लिए हुई है। इस वजह से उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक है। इसके बाद उनका भविष्य क्या होगा, इसको लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वनडे वर्ल्ड कप के नतीजे से तय हो सकता है गंभीर का फ्यूचर

गौतम गंभीर का भविष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप के नतीजे पर निर्भर कर सकता है, जो 2 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाने की संभावना है।। पिछले संस्करण में राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में इस बार टीम इंडिया से खिताबी जीत की उम्मीद होगी। अगर गंभीर की कोचिंग में भारत वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने में सफल रहता है, तो उनका कार्यकाल आगे बढ़ाए जाने की संभावना बन सकती है।

ओलंपिक 2028 तक काम करने की गंभीर ने जताई थी इच्छा

इस साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला गया था, जिसके फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इसके बाद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने RevSportz के साथ खास बातचीत में कहा था कि वह 2028 में होने वाले ओलंपिक का हिस्सा बनना पसंद करेंगे।

हालांकि, गंभीर का कार्यकाल दिसंबर 2027 में समाप्त होगा। ऐसे में 2028 ओलंपिक में टीम इंडिया के साथ काम करने के लिए गंभीर को एक्सटेंशन की जरूरत होगी, जो वनडे वर्ल्ड कप के प्रदर्शन समेत कई कारकों पर निर्भर कर सकता है।

यह भी पढ़ें: कोहली-रूट-स्मिथ के बाद अब कौन करेगा वर्ल्ड क्रिकेट पर राज? गिल समेत ये 3 नाम सबसे आगे

Tagged:

team india Gautam Gambhir 2027 world cup
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com