6,6,6,6,6,6.... पंजाब लीग के पहले ही मैच में अभिषेक शर्मा का तूफान, करीब 300 के स्ट्राइक रेट से ठोके 77 रन

Published - 31 Aug 2026, 12:43 PM | Updated - 31 Aug 2026, 01:36 PM

Abhishek Sharma 2

पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बल्ले ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के पहले ही मुकाबले में तहलका मचा दिया है. 30 अगस्त को मोहाली में खेले गए टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में उन्होंने धुआंधार पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. विपक्षी टीम के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने ताबड़तोड़ रन बनाए.

Abhishek Sharma के बल्ले ने मचाई तबाही

Abhishek Sharma 1

30 अगस्त से शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है. मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए सीजन के पहले मुकाबले में मोहाली किंग्स ने अमृतसर सूरमास को रौंदकर 5 विकेटों से शानदार जीत दर्ज की. हालांकि, इस दौरान अमृतसर के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने धमाकेदार पारी खेल टीम को जीत दिलाने की कोशिश की. 200 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए उन्होंने तूफ़ानी अर्धशतक जड़ा और टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई.

17 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने मैदान पर आते ही आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने पॉवरप्ले की आखिरी गेंद पर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. महज 17 गेंदों में ही वह 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुए. इससे पहले आयुष गोयल के पांचवें ओवर में उन्होंने छह छक्के जड़कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 296 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों में 77 रन की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 6 चौकें शामिल हैं.

अमृतसर ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

अमृतसर सूरमास के लिए अभिषेक शर्मा के अलावा सहज धवन ने तेजतर्रार पारी खेली. उन्होंने 18 गेंदों में 45 रन जड़ टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में योगदान दिया. नमन धीर ने 22 गेंदों में 47 रन बटोरे. अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं हासिल कर सका. हालांकि, इसके बावजूद अमृतसर ने 19.5 ओवर में ऑलआउट हने से पहले 258 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए.

जवाब में मोहाली किंग्स ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान में 262 रन बना 5 विकेटों से मैच अपने नाम कर लिया. अनमोलप्रीत सिंह (133) के शतक और रमनदीप सिंह (69) के अर्धशतक के दम पर मोहाली टीम जीत दर्ज कर सकी।

वैभव सूर्यवंशी के अलावा ये 2 खिलाड़ी भी है भारत की नेक्स्ट बिग थिंग, इनमें भी कोहली-सचिन जैसा टैलेंट

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com