अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान फाइनल, इन 2 खिलाड़ियों के पास जिम्मेदारी

Published - 31 Aug 2026, 10:54 AM | Updated - 31 Aug 2026, 11:55 AM

India 14

India vs Afghanistan: चार महीने के अंदर भारत और अफगानिस्तान के बीच फिर से टक्कर होने वाली है। जून में टीम इंडिया ने अफगान टीम की मेजबानी की थी और इस दौरान 1 टेस्ट व 3 वनडे खेले थे। इन सभी मुकाबलों में मेजबान टीम ने जीत हासिल की थी। अब इनके बीच टी20 प्रारूप में तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी और मेजबानी की जिम्मेदारी अफगानिस्तान पर होगी।

यह सीरीज 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी। पिछली बार टेस्ट और वनडे में शुभमन गिल ने कप्तानी की थी और उपकप्तान के रूप में केएल राहुल ने मुल्लांपुर में जिम्मेदारी संभाली थी, जबकि वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर ने गिल के डिप्टी का रोल निभाया था। अब टी20 सीरीज के लिए भारत (India) की टीम का कप्तान और उपकप्तान कौन होगा, इसके बारे में जानें।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में ये खिलाड़ी होगा India का कप्तान

India 15

भारत (India) की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए कप्तानी के मोर्चे पर कोई प्रयोग नहीं किया जाता है तो फिर रेगुलर कप्तान श्रेयस अय्यर ही कमान संभालते नजर आ सकते हैं। श्रेयस को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पहले सूर्यकुमार यादव की जगह पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया गया था।

हालांकि, उन्हें अपनी पहली दो सीरीज में आयरलैंड और फिर इंग्लैंड से बुरी तरह हार झेलनी पड़ी लेकिन जिम्बाब्वे में भारत (India) ने उनकी कप्तानी में दमदार प्रदर्शन किया और तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीती। अब अफगान टीम के खिलाफ उनकी परीक्षा होगी। कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी श्रेयस को कमाल करना होगा।

श्रेयस अय्यर के डिप्टी के रूप में इस खिलाड़ी के नजर आने की उम्मीद

अफगानिस्तान के विरुद्ध तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम (Indian Team) के कप्तान श्रेयस अय्यर के डिप्टी के रूप में तिलक वर्मा नजर आ सकते हैं। जब श्रेयस को पूर्णकालिक कैप्टेन बनाया गया था तो तिलक को उपकप्तानी सौंपी गई थी। इसी वजह से अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भी तिलक अपने पद पर बरकरार रह सकते हैं।

हालांकि, तिलक को बल्ले के साथ कमाल करना होगा, क्योंकि कई अहम मौकों पर उन्होंने निराश किया है। वहीं, स्ट्राइक रेट भी बेहतर करना होगा।

IND vs AFG टी20 सीरीज का शेड्यूल:

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला टी20आई 13 सितंबर 2026 शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा टी20आई 15 सितंबर 2026 शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तीसरा टी20आई 17 सितंबर 2026 शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Tagged:

team india shreyas iyer afghanistan cricket team IND vs AFG Tilak Varma
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com