2027 में भारत में आयोजित होगी अब चैंपियंस लीग, ये 6 बड़ी टीमें लेंगी उसमें हिस्सा

Published - 31 Aug 2026, 10:44 AM | Updated - 31 Aug 2026, 01:02 PM

Champions Trophy 2027

क्रिकेट फैंस के लिए साल 2027 काफी रोमांचक होने वाला है. एशिया कप से लेकर आईसीसी वर्ल्ड कप तक, कई टूर्नामेंट खेले जाएंगे. लेकिन इस बड़े आयोजनों से पहले प्रशंसको के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. अगले साल भारत में एक चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाना है, जिसमें 6 बहुप्रतीक्षित टीमें हिस्सा लेंगी. ऐसे में भारतीय फैंस का अपने घर पर ही इन टीमों के बीच खेले जाने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबलों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.

भारत में होगा Champions Trophy 2027 का आयोजन?

Champions Trophy 2027

साल 2027 में महिला चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2027) का आयोजन किया जाना है, जिसकी मेजबानी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सौंपी गई थी. लेकिन अब उससे यह जिम्मेदारी छिनने की खबर सामने आई है. हाल ही में ESPN क्रिकइंफो के हवाले से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट में सरकार द्वारा नियुक्त अंतरिम प्रशासन की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड ने यह कदम उठाया है. अब आईसीसी की अगली बैठक में नए मेजबान का फैसला किया जाएगा. हालांकि, इस समय भारत का नाम इस दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है.

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान फाइनल, इन 2 खिलाड़ियों के पास जिम्मेदारी

कमेटी सचिव ने की पुष्टि

खबर है कि श्रीलंका क्रिकेट का प्रबंधन अभी सरकार द्वारा नियुक्त एक ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी कर रही है. जबकि आईसीसी ने सदस्य देशों के क्रिकेट बोर्ड में सरकारी दखलंदाज़ी के ख़िलाफ़ अपनी नीति पर लगातार ज़ोर दिया है. इसलिए अब ICC ने श्रीलंका द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर आपत्ति जताई है.

श्रीलंका क्रिकेट ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सचिव प्रकाश शैफ्टर ने भी श्रीलंका को महिला चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2027) की मेजबानी हटाए जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, 'हां, इसे श्रीलंका से बाहर कर दिया गया है. यह किसी दूसरे स्थान पर खेला जाएगा, लेकिन फिलहाल मुझे नहीं पता कि इसकी मेजबानी कौन करेगा. '

ऐसा रहेगा Champions Trophy 2027 का शेड्यूल

आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 (Champions Trophy 2027) का आयोजन 14 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा. नियमों के मुताबिक, मेजबान देश के साथ-साथ टॉप रैंकिंग वाली टीमें ही इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकती हैं. ऐसे में अब श्रीलंका पर टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर भी संकट मंडरा रहा है.

दरअसल, इस समय श्रीलंकाई टीम रैंकिंग में छठे स्थान पर बैठी है. अब यदि भारत या उससे ऊपर मौजूद किसी टीम को मेजबानी मिलती है तो वो रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट में अपना स्थान पक्का कर लेगी. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो उसको चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना पड़ सकता है.

स्थानटीममैचअंकरेटिंग
1ऑस्ट्रेलिया284565163
2इंग्लैंड263247125
3भारत303712124
4दक्षिण अफ्रीका363614100
5न्यूजीलैंड24231296
6श्रीलंका24213389
7वेस्टइंडीज26193474
8बांग्लादेश21153773
9पाकिस्तान26190273
10आयरलैंड22101346

अगर गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को दिला दिया 2027 वर्ल्ड कप से पहले संन्यास, तो फिर ये खिलाड़ी लेगा हिटमैन की जगह

Tagged:

team india Sri Lanka Team Champions Trophy 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com