अगर गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को दिला दिया 2027 वर्ल्ड कप से पहले संन्यास, तो फिर ये खिलाड़ी लेगा हिटमैन की जगह
Table of Contents
Rohit Sharma's replacement for World Cup 2027: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट में फ्यूचर अनिश्चित नजर आ रहा है। जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बीच खबर आई थी कि लॉर्ड्स वनडे उनके करियर का अंतिम मैच हो सकता है। हालांकि, रोहित ने शतकीय पारी के साथ अपने आलोचकों को शांत करने का काम किया लेकिन उनका भविष्य सुरक्षित है, इस बारे में अभी कुछ पक्के तौर नहीं कहा जा सकता है।
हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजित अगरकर वर्ल्ड कप 2027 के लिए युवा ओपनर के साथ जाना चाहते हैं। इसी वजह से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर तलवार लटक रही है। इसके लिए खुद रोहित भी कुछ हद तक जिम्मेदार हैं, क्योंकि उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है और वे बड़ी पारियां भी कम ही खेल पाए हैं।
2027 वर्ल्ड कप के लिए Rohit Sharma की जगह पर संशय
2023 में वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में हुआ था। उस समय टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में थी। भारत ने टूर्नामेंट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था और अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था लेकिन वहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों दिल तोड़ने वाली हार झेलनी पड़ी। इसी वजह से रोहित का भी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया था।
इसके बाद, उन्होंने कई मौकों पर अगले संस्करण में खेलने की इच्छा जताई। हालांकि, 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया। तभी संकेत मिले थे कि शायद अब कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। हालांकि, तब यह संभावना नहीं जताई जा रही थी कि रोहित को अगले संस्करण से ड्रॉप करने के बारे में भी चर्चा हो सकती है।
रोहित के संन्यास लेने पर यशस्वी जायसवाल को ओपनर के तौर पर मिल सकता है मौका

अगर गौतम गंभीर और अजित अगरकर की जोड़ी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को साफ कर दिया कि वे उन्हें किसी भी कीमत में दक्षिण अफ्रीका, जिमबाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में नहीं चुनेंगे तो फिर हिटमैन के पास संन्यास का ही विकल्प बचेगा। उन्होंने T20I और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले रखा है लेकिन वनडे में वर्ल्ड कप की वजह से ही अभी भी खेल रहे हैं। अगर उसी से उन्हें बाहर कर दिया जाएगा तो फिर वे अपने करियर का अंत कर सकते हैं।
अगर ऐसा हुआ तो फिर बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की किस्मत चमक सकती है। जायसवाल को वनडे में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं लेकिन उन्होंने अपने छोटे से करियर में काफी प्रभावित किया है।
ऐसा रहा है जायसवाल का वनडे करियर
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट और टी20आई डेब्यू 2023 में ही कर लिया था लेकिन वनडे में पदार्पण का मौका 2025 में मिला। तब से लेकर जायसवाल को अब तक 6 ही मुकाबले खेलने को मिले हैं, जिनमें उन्होंने 71.25 की औसत से 285 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक भी जड़े हैं। रोहित शर्मा के कारण ही यशस्वी को लगातार मौके नहीं मिल पाए हैं लेकिन उनका संन्यास इस युवा ओपनर के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप के दरवाजे खोल सकता है।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत के कोच का ऐलान, जानें किस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी