कोहली-रूट-स्मिथ के बाद अब कौन करेगा वर्ल्ड क्रिकेट पर राज? गिल समेत ये 3 नाम सबसे आगे
Table of Contents
3 youngsters who can rule world cricket: 2027 के बाद क्रिकेट की दुनिया में नए सितारों का दबदबा देखने को मिलने की उम्मीद है। इसकी बड़ी वजह भारत के विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जो रूट का अपने इंटरनेशनल करियर के अंतिम चरण में होना है। कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद रिटायर हो सकते हैं। वहीं, स्मिथ और रूट के भी ज्यादा से ज्यादा दो साल ही खेलते नजर आने की संभावना है।
इन तीनों दिग्गजों के बाद किन बल्लेबाजों का दबदबा होगा, इस सवाल का जवाब अभी से ढूंढा जाने लगा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वे कौन से 3 युवा खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड क्रिकेट (World Cricket) में राज कर सकते हैं।
इन 3 खिलाड़ियों का अगले कुछ सालों में World Cricket में देखने को मिल सकता है राज
1. शुभमन गिल

इस लिस्ट में पहला नाम भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का है। गिल को इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी छह साल ही हुए हैं लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अपनी खास पहचान बना ली है। टेस्ट और वनडे में गिल के आंकड़े काफी जबरदस्त हैं। उन्होंने 43 टेस्ट में 43.47 की औसत से 3043 रन बनाए हैं। उनके नाम 11 शतक और 9 अर्धशतक हैं। वहीं, 67 वनडे में 60.33 की औसत से 3379 रन बनाए हैं, जिनमें 9 शतक और 20 अर्धशतक हैं।
जिस तरह से शुभमन गिल का अभी तक प्रदर्शन रहा है, यह कहना गलत नहीं होगा कि वर्ल्ड क्रिकेट (World Cricket) में उनका दबदबा अगले कुछ सालों तक देखने को मिल सकता है ।
2. हैरी ब्रूक
इस लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का है, जो व्हाइट बॉल में कप्तान और टेस्ट में उपकप्तान हैं। ब्रूक ने वनडे में अभी उतनी सफलता हासिल नहीं की है लेकिन टेस्ट में उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट (World Cricket) की नेक्स्ट बिग थिंग माना जा रहा है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में ब्रूक ने 149 मैचों में 43.30 की औसत से 6452 रन बनाए हैं। उनके नाम 14 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज हैं।
3. यशस्वी जायसवाल
टीम इंडिया के बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल को भी वर्ल्ड क्रिकेट (World Cricket) में राज करने के दावेदारों में शामिल किया जा सकता है। जायसवाल ने भारत के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले टेस्ट में खेले हैं और उनके बल्ले से कई कमाल की पारियां देखने को मिली हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भी अपना जलवा दिखाया है। हालांकि, वनडे क्रिकेट में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं लेकिन इस फॉर्मेट में भी सीमित मौकों के बावजूद खुद को साबित किया है।
जायसवाल ने अभी तक 60 मैचों में 45.82 की औसत से 3620 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 10 शतक और 18 अर्धशतकीय पारियां आई हैं। उन्होंने टेस्ट में 7 शतक और 13 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, वनडे में 2 और टी20 में एक 1 शतक लगा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की अगली 5 सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, सभी मैचों की डेट हुई फाइनल