टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के पीछे क्या थी असली वजह? Virat Kohli ने पहली बार Mayanti Langer के इंटरव्यू में किया खुलासा
Published - 15 May 2026, 07:40 PM | Updated - 15 May 2026, 08:10 PM
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में दर्ज है, जिसने टेस्ट क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। मई 2025 में जब विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था,
तब पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई थी। हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर उन्होंने इतनी जल्दी यह फैसला क्यों लिया? अब एक साल बाद, विराट कोहली (Virat Kohli) ने मयंती लैंगर के साथ हालिया इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठा दिया है।
VIrat Kohli ने बताया रिटायरमेंट की वजह

मयंती लैंगर के साथ आरसीबी (RCB) पॉडकास्ट में बात करते हुए विराट कोहली (Virat kohli) ने अपने संन्यास की मुख्य वजह का खुलासा किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि उन्हें किसी ऐसी जगह पर होना पड़े जहाँ उन्हें अपनी काबिलियत को बार-बार साबित करना हो, तो वह वहां रहना पसंद नहीं करेंगे।
विराट ने कहा कि अगर मैं उस माहौल का हिस्सा हूँ जहाँ मेरी वैल्यू समझी जाती है और मैं टीम में योगदान दे पा रहा हूँ, तो मैं वहां हूँ। लेकिन अगर मुझे यह महसूस कराया जाए कि मुझे फिर से अपनी योग्यता साबित करनी है, तो मैं उस स्पेस में नहीं रहना चाहता।
2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के विकेटकीपर का हुआ ऐलान, चयनकर्ताओं ने इस खिलाड़ी पर दिखाया भरोसा
मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स के साथ अनबन के संकेत
भले ही विराट ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयानों से साफ झलकता है कि उस दौरान टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के साथ उनके संबंध सहज नहीं थे। साल 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद, जहाँ उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था,
उन पर दबाव बनाया जा रहा था। विराट ने इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी तैयारी और खेल के प्रति हमेशा ईमानदार रहे हैं। जब खेल के प्रति इतना समर्पण होने के बाद भी सम्मान की कमी महसूस होने लगे, तो आगे बढ़ना ही बेहतर होता है।
अफगानिस्तान सीरीज में इन 4 युवा खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू! पहली बार पहनेंगे Team India की जर्सी
क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट कोहली?
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अब फैंस की नजरें उनके सीमित ओवरों के करियर पर टिकी हैं। इसी इंटरव्यू में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने भविष्य की योजनाओं पर भी बात की। उन्होंने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के सवाल पर सकारात्मक संकेत दिए।
विराट ने कहा कि वह अभी फिट महसूस कर रहे हैं और टीम इंडिया के लिए अपना योगदान देना जारी रखना चाहते हैं। फिलहाल वह अपना पूरा ध्यान वनडे और आईपीएल पर केंद्रित कर रहे हैं, जो उनके चाहने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है।
इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है कि क्या भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल टेस्ट कप्तान को और बेहतर विदाई मिलनी चाहिए थी? खैर, वजह जो भी रही हो, टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) का दबदबा और उनका जुनून हमेशा याद रखा जाएगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर