Arshdeep Singh के ‘ओए अंधेरे’ VIDEO पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर, बोला- ‘उसे तुरंत IPL से बैन करो’
Published - 15 May 2026, 04:09 PM | Updated - 15 May 2026, 04:22 PM
Table of Contents
Arshdeep Singh: भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी रील्स को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनका यह विवाद मुंबई इंडियंस के धाकड़ खिलाड़ी तिलक वर्मा के साथ हुआ है, जब उन्होंने उनको ऐसा कुछ कह दिया, जिसकी उम्मीद भी शायद किसी ने नहीं की होगी।
लेफ्ट आर्म पेसर ने तिलक वर्मा के खिलाफ कथिक तौर पर नस्लवादी टिप्पणी की थी, जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने अर्शदीप को पूरे सीजन से बैन करने की मांग की है। बता दें कि, क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों से नस्लवादी टिप्पणी बेहद कम ही सुनने को मिलती है, लेकिन चलिए आपको बताते हैं कि अर्शदीप ने आखिर ऐसा क्या कहा था, जिससे पूर्व खिलाड़ी भड़क गया।
Arshdeep Singh पर भड़ते पूर्व स्पिनर
भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर पूरे सीजन के लिए प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह मांग उस वायरल वीडियो के बाद आई है, जिसमें अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तिलक वर्मा के खिलाफ कथित तौर पर नस्लवादी टिप्पणी की थी।
Arshdeep Singh made racist comments on Tilak Varma.
— EpicCommentsTelugu (@EpicCmntsTelugu) May 14, 2026
Arshdeep called Tilak “andhera” (darkness) and compared his skin tone with Naman Dhir’s.
Tilak Varma responded maturely, saying, “I won’t encourage this. Let’s focus on tomorrow’s match.” pic.twitter.com/VPX9hkg6nP
वायरल स्नैपचैट वीडियों में दोनों हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं, और फिर वह तिलक की तरफ देखकर कहते हैं, ‘’ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?’’ यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की खूब आलोचना हो रही है, जबकि पूर्व खिलाड़ी भी पीबीकेएस के प्रमुख गेंदबाजों को आड़े हाथों ले रहे हैं।
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने सुनाई खरी-खोटी
यह विवाद उस समय और बढ़ गया, जब अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने तिलक के साथी खिलाड़ी नमनधीर की ओर इशारा करते हुए कहा कि पंजाब का असली नूर बताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जबकि लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने शुक्रवार सुबह एक्स पर अपना गुस्सा प्रकट किया और कुछ प्रशंसकों द्वारा इस्तेमाल किए गए हास्यास्पद बचाव को खारिज कर दिया।
उन्होंने यह तर्क दिया कि पेशेवर क्रिकेट में सीनियर्स खिलाड़ी युवाओं को खुलकर बोलने से रोकते हैं। साथ ही उन्होंने रंगभेज पर भी अपनी चिंता को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियों को ड्रेसिंग रूम का मजाक बताकर खारिज कर देना इन समस्याओं के बने रहने का कारण है। उन्होंने यह भी कहा कि अब यह सिर्फ एक खेल नहीं रह गया है, बल्कि बिजनेस बन चुका है।
BCCI से की अर्शदीप को बैन करने की मांग
आईपीएल 2026 में यह पहला मौका नहीं है, जब अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इस तरह के विवादों में आए हैं। इससे पहले उन्होंने अन्य व्लॉग में कथित तौर पर अपने साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को वेपिंग विवाद में फंसा दिया था।
इस सीजन की शुरुआत में, बोर्ड ने सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को मैदान से बाहर के व्यवहार और सोशल मीडिया पर आचरण के संबंध में सात पन्नों की सख्त सलाह जारी की थी।
इसमें यह भी था कि खिलाड़ी मैदान पर रील्स नहीं बना सकते हैं। क्या इस वीडियो के सामने आने के बाद अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) नए विवाद में फंस सकते हैं या फिर बीसीसीआई या मैच रेफरी उनको केवल चेतावनी देकर छोड़ देंगे। हालांकि, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने लेफ्ट आर्म पेसर को पूरे सीजन प्रतिबंध करने की मांग की है।
कौन हैं लक्ष्मण शिवरामकृष्णन?
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन भारत के पूर्व लेग स्पिनर रह चुके हैं, जिन्होंने 9 टेस्ट मैच की 16 पारियों में 26 विकेट झटके हैं, जबकि 9 इनिंग में 130 रन बनाए हैं। टेस्ट के अलावा खेले 16 वनडे मैचों में उन्होंने सिर्फ 15 विकेट झटके थे, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन 35 रन देकर 3 विकेट था। लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का इंटरनेशनल करियर अधिक लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने तमिलनाडु और बड़ौदा के लिए 76 प्रथम श्रेणी मैचों में 154 विकेट लिए हैं।
बता दें कि, शिवरामकृष्णन ने अपना आखिरी मैच भारत के लिए 1987 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था, जिसके बाद उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया। वहीं, इसके बाद उन्होंने काफी लंबे समय कमेंट्री की, लेकिन रेशिज्म के कारण उन्होंने मार्च 2026 में बीसीसीआई कमेंट्री से संन्यास ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके रंग के कारण कभी उन्हें ऑन-कैमरा वाली भूमिका नहीं सौंपी गई।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर