भारत के पिछले ODI और टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ चयनकर्ता कर रहे बाहर
Published - 15 May 2026, 03:17 PM | Updated - 15 May 2026, 03:32 PM
Table of Contents
Test Series: आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया का इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू हो जाएगा और इसकी शुरुआत वह अफगानिस्तान के खिलाफ इलकौते टेस्ट मैच और तीन मैच की वनडे सीरीज से करने वाली है। भारत-अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच 6-10 जून (Test Series) को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है तो इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज की शुभ शुरुआत होगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 मई को बीसीसीआई एकमात्र टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला के लिए स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। लेकिन माना जा रहा है कि पिछले वनडे और टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे चार खिलाड़ियों को इस बार खेलने का मौका नहीं मिलेगा।
जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम
भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एकमात्र टेस्ट और वनडे श्रृंखला में आराम दिया जा सकता है। दरअसल, 6 से 10 जून के बीच होने वाला ये टेस्ट (Test Series) आईसीसी चैंपियनशिप 2025-27 के अनुसार नहीं है और यही कारण है कि बीसीसीआई इस मैच में बुमराह को आराम देने का फैसला कर सकता है।
साथ ही न सिर्फ एकमात्र टेस्ट (Test Series), बल्कि वनडे सीरीज में भी बुमराह को आराम मिल सकता है। बता दें कि, बुमराह ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका और आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी।
Test Series: हर्षित राणा का खेल पाना असंभव!

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले वॉर्म-अप मैच के दौरान दाएं हाथ के बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा चोटिल हो गए थे। इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और आईपीएल 2026 में भी नहीं खेल रहे हैं। हर्षित को दाहिने घुटने में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद फऱवरी में उन्होंने सर्जरी करवाई थी।
हालांकि, अब वह ठीक है और रिकवरी कर रहे हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जुलाई-अगस्त 2026 से पहले हर्षित का फिट होकर मैदान पर वापसी करना काफी मुश्किल है। बता दें कि, हर्षित न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वह खेलते नजर नहीं आएंगे।
आकाश दीप भी रहने वाले हैं बाहर
भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख सदस्य रहे आकाश दीप का अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच (Test Series) खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। आकाश दीप को पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस इंजरी हुई है। इस कारण वह आईपीएल 2026 से भी पूरी तरह से बाहर हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल वह ठीक हैं और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं, लेकिन अगस्त 2026 से पहले मैदान पर उनकी वापसी काफी मुश्किल लग रही है।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन की डेट का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों पर मुहर लगना तय
आयुष बदोनी को चांस मिलना मुश्किल
लिस्ट में आयुष बदोनी का नाम काफी लोगों को चौंका सकता है, लेकिन यह युवा खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा था। हालांकि, शुरुआती स्क्वाड में आयुष का चयन नहीं किया गया था, लेकिन पहले वनडे में वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद बदोनी को पहली बार सीनियर टीम इंडिया में शामिल किया गया था।
हालांकि, उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था और अफगानिस्तान के खिलाफ भी वनडे या टेस्ट सीरीज (Test Series) में बडोनी का चुनाव होना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि उनका पिछला प्रदर्शन देखे तो वह उम्मीदों के अनुसार नहीं रहे हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर