अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन की डेट का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों पर मुहर लगना तय

Published - 15 May 2026, 12:05 PM | Updated - 15 May 2026, 01:07 PM

Team India

Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। यह सीरीज जून में खेली जाएगी। काफी लंबे समय बाद अफगानिस्तान भारत के साथ टेस्ट मैच खेलने वाला है।

आखिरी बार दोनों ने साल 2018 में इकलौता टेस्ट खेला था और 6 साल बाद जून 2026 में दोनों के बीच इतिहास का दूसरा टेस्ट खेला जाना है। अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया ((Team India)) का चयन किस डेट को किया जाएगा, वह रिवील हो चुका है। इन 15 खिलाड़ियों पर इस दिन चयन समिति मुहर लगाने वाली है। चलिए आपको बताते हैं।

कब होगा Team India का सिलेक्शन?

अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट और तीन मैच (Team India) की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड के चयन की तारीख का खुलासा हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 मई को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति 15 खिलाड़ियों का चयन कर सकती है।

इस बैठक की अगुवाई मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर करते नजर आएंगे तो हेड कोच गौतम गंभीर भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, टीम (Team India) के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी स्क्वाड का चुनाव करते समय मौजूदी दर्ज करवा सकते हैं, ताकि वह भी इस मामले में अपनी राय को रख सके।

बुमराह को आराम, गुरनूर को मिलेगा मौका

भारतीय टीम (Team India) के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है। वह फैसला उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए लिया जा सकता है। बता दें कि, यह मैच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है और यही वजह है कि बीसीसीआई अपने शीर्ष गेंदबाजी आक्रमण को जून की भीषण गर्मी में थकाना नहीं चाहता है।

यही वजह है कि इस सीरीज में कई नए चेहरे खेलते नजर आ सकते हैं, जिसमें एक नाम पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर गुरनूर बराड़ का भी है, जिनको बुलावा भेजा सकता है। गुरनूर अपनी तेज गेंदबाजी, सटीक लाइन लेंथ और स्विंग गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है।

महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग पर Yuvraj Singh के पिता पर FIR, अब जेल में चक्की पीसेंगे Yograj Singh

अक्षर-जडेजा किसको मिलेगा मौका?

टेस्ट सीरीज के अलावा भारत को अफगानिस्तान के साथ तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है, लेकिन इसमें अधिक बदलाव की गुजाइंश नजर नहीं आ रही है। मैनेजमेंट अब केवल उन्हीं प्लेयर्स को मौका देगा, जो कि आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के प्लान का हिस्सा होंगे।

ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम मैनेजमेंट (Team India) की पहली पसंद केएल राहुल हैं तो दूसरे नंबर पर ईशान किशन को मौका मिल सकता है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और टी20 में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

लेकिन सवाल ये है कि चयन समिति वनडे में अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में किसको मौका देगी, क्योंकि दोनों एक समान ऑलराउंडर हैं। ऐसे में देखना होगा कि चयन समिति अनुभव के साथ जाना चाहेगी या फिर युवा जोश को अवसर देगी या किसी दूसरे खिलाड़ी पर दांव लगाती है।

भारत का संभावित स्क्वाड टेस्ट मैच के लिए

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, साईं सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, आकिब नबी और अक्षर पटेल।

Ravi Shastri ने चुना टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान, हार्दिक नहीं इस खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com