‘अब मेरा Mumbai Indians से कोई रिश्ता नहीं…’ दिग्गज ने अचानक टीम से तोड़ा नाता, X पर पोस्ट कर बताई पूरी सच्चाई
Published - 15 May 2026, 02:39 PM | Updated - 15 May 2026, 02:44 PM
Table of Contents
Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. हालांकि, बीते दिन मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. लेकिन MI पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.
इसी बीच फ्रेंचाजी से जुड़े दिग्गज ने टीम से अलग होने का फैसला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है.
Mumbai Indians से अलग हुआ दिग्गज
I’d like to share that I have officially parted ways with the Mumbai Indians. Although I have not been part of their IPL staff since 2022 , as of this year also with their team in the Emirates league.
— Robin Singh (@robinsingh1409) May 15, 2026
Thank you to the entire MI family and the fans for the support through this…
दरअसल, पिछले 10 सालों से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़े हुए रॉबिन सिंह ने फ्रेंचाइजी से अलग होने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि वह अब फ्रेंचाइजी से अलग हो रहे हैं. यह सफर बेहद ही यादगार रहा.
रॉबिन सिंह ने बताया कि उन्होंने ILT20 (इंटरनेशनल लीग टी20) की टीम एमए एमिरेट्स से भी अलह होने का निर्णय किया है. वह MI के साथ सालों से से रहे हैं. लेकिन अब अलग होने का वक्त आ गया है.
खत्म हुआ सालों का सफर : रॉबिन सिंह
रॉबिन सिंह ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'मैं यह बताना चाहूँगा कि मैंने आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से अपनी राहें अलग कर ली हैं। हालाँकि, मैं 2022 से उनके IPL स्टाफ़ का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस साल तक मैं एमिरेट्स लीग में भी उनकी टीम के साथ जुड़ा हुआ था.
2010 से शुरू हुई मेरी इस शानदार यात्रा के दौरान मुझे मिले समर्थन के लिए मैं पूरे MI परिवार और सभी फ़ैन्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ!!! मैं इस फ़्रैंचाइज़ी को आने वाले सालों के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ'
रॉबिन सिंह का भारत के लिए प्रर्दशन

बता दें कि साल 2010 से रॉबिन सिंह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़े हुए हैं. फिर रॉबिन सिंह 2023 में ILT20 के पहले संस्करण में एमए एमिरेट्स के जनरल मैनेजर के रूप में कार्यरत रहे. इसके बाद वह 2024 में वह एमए एमिरेट्स के हेड कोच नियुक्त किए गए.
गौरतलब है कि 62 साल के रॉबिन सिंह ने भारत के लिए 136 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 236 रन बनाए. साथ ही गेंद से 69 विकेट भी चटकाए. वहीं, ODI में उनके नाम 1 शतक और 9 अर्धशतक भी दर्ज है. जबकि, भारतीय टीम के लिए उन्होंने सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेला और 27 रन बनाए.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर