KKR Playing-XI: चक्रवर्ती-उमरान मलिक की वापसी! ये 2 खिलाड़ी बाहर, गुजरात के खिलाफ कोलकाता की प्लेइंग-XI फाइनल

Published - 15 May 2026, 01:56 PM | Updated - 15 May 2026, 02:00 PM

KKR Playing-XI

KKR Playing-XI: कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 16 मई शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी. फिलहाल, KKR 11 मुकाबले खेल चुकी है. जिसमें 6 हारने के साथ 4 में जीत दर्ज की है. अब शाहरूख खान की टीम को प्लेऑफ में बने रहने के लिए हर हाल में सभी मुकाबले जीतने हैं, साथ ही बाकी टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

ऐसे में केकेआर (KKR Playing-XI) गुजरात के खिलाफ अपनी सबसे खतरनाक प्लेइंग XI उतार सकती है. जिसके तहत टीम में चक्रवर्ती-और उमरान मलिक की वापसी करवाई जा सकती है. साथ ही संभावना है कि दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

KKR Playing-XI: चक्रवर्ती-उमरान की वापसी! ये 2 खिलाड़ी बाहर

पिछले मुकाबले में चोट के चलते वरुण चक्रवर्ती नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं. ऐसे में उनकी वापसी तय है, वह पिछले मुकाबले में 2.1 ओवर में ही 21 रन खर्च करने वाले सौरभ दुबे की जगह टीम में एंट्री करेंगे. वहीं वैभव अरोरा भी इस सीजन कुछ कमाल नहीं कर पाए.

पिछले मुकाबले में RCB के खिलाफ अपने 4 ओवर में 48 रन खर्च कर बैठे थे, ऐसे में उनकी जगह इस बार टीम मैनेजमेंट उमरान मलिक को एक मौका दे सकता है.

KKR Playing-XI: इन 2 खिलाड़ियों पर ओपनिंग का जिम्मा

गुजरात के खिलाफ (KKR Playing-XI) ओपनिंग करने के लिए फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे मैदान पर उतरेंगे. फिन एलन अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. जबकि कप्तान अजिंक्य अपने शांत स्वभाव के साथ बड़ी पारी खेलने में कामयाब हैं.

तीसरे नंबर पर अंगकृष रघुवंशी मौजूद रहेंग. जो कि टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे. उनके बाद चौथे स्थान पर कैमरून ग्रीन हैं. ग्रीन शानदार ऑलराउंडर हैं, जो कि अपनी लंबी कद-काठी के साथ आक्रामक बल्लेबाजी और तेज मध्यम गेंदबाजी से टीम में अपना योगदान देते हैं.

KKR की ऐसी होगी पूरी प्लेइंग XI

फिनिशर की भूमिका में केकेआर के भरोसेमंद खिलाड़ी रिंकू सिंह पांचवें नंबर पर हैं. वह आखिरी ओवर में लंबे-लंबे चौके और छक्कों को टीम को जीत दिला सकते हैं. छठें पर रोवमैन पॉवेल और सातवें पर मनीष पांडे मोर्चा संभालेंगे.

गेंदबाजी की बात करें तो KKR के पास अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, और वरूण चक्रवर्ती मौजूद हैं. अनुकूल बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं, जो सटीक गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

सुनील नरेन भी स्पिन गेंदबाजी के साथ नीचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी कर रन बटोरने में सक्षम हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उमरान मलिक संभाल सकते हैं.

कुल मिलाकर GT के खिलाफ कोलकाता की मिश्रित और सुंतिलत प्लेइंग होने वाली है. कप्तानी रहाणे और मैनेजमेंट हार का रिस्क नहीं लेना चाहता है.

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन की डेट का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों पर मुहर लगना तय

गुजरात के खिलाफ कोलकाता की संभावित प्लेइंग XI

KKR Playing-XI: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक

KKR vs GT LIVE Streaming: टीवी नहीं? ऐसे मोबाइल पर देखें पूरा मैच बिल्कुल फ्री, जानें पूरी डिटेल

Tagged:

Gujrat Titans Kolkata Knight Riders KKR VS GT IPL 2026 KKR Playing-XI
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com