अब किस तरह टॉप-4 से बाहर हो सकती GT और RCB? जानें दोनों टीमों के ही प्लेऑफ़ से बाहर होने का समीकरण
Published - 15 May 2026, 06:06 PM | Updated - 15 May 2026, 06:26 PM
Table of Contents
IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और प्लेऑफ़ की रेस अब एक दिलचस्प मोड़ पर आ खड़ी हुई है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB और गुजरात टाइटंस फिलहाल 12-12 मैचों में 16 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप-2 पर काबिज हैं।
हालांकि, ऊपर से स्थिति सुरक्षित दिखती है, लेकिन गणितीय रूप से दोनों टीमें अभी भी बाहर हो सकती हैं। RCB का नेट रन-रेट +1.053 जो कि शानदार है, लेकिन आने वाले मैच उनके भविष्य का फैसला करेंगे।
RCB के लिए क्या है बाहर होने का खतरा?

विराट कोहली और रजत पाटीदार की शानदार फॉर्म के दम पर आरसीबी ने 16 अंक तो हासिल कर लिए हैं, लेकिन उन्हें अभी दो और मुकाबले खेलने हैं।
अगर RCB अपने अगले दोनों मैच जो पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने हैं, बड़े अंतर से हार जाती है और दूसरी तरफ SRH (14 अंक) अपने बाकी मैच जीतकर 18 अंकों तक पहुँच जाती है,
तो RCB 16 अंकों पर ही अटक जाएगी। ऐसी स्थिति में यदि CSK, RR और PBKS अपने बचे हुए मैच जीतकर 16 या उससे अधिक अंक हासिल कर लेते हैं और RCB का नेट रन-रेट गिर जाता है, तो टीम टॉप-4 से बाहर हो सकती है।
Arshdeep Singh के ‘ओए अंधेरे’ VIDEO पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर, बोला- ‘उसे तुरंत IPL से बैन करो’
गुजरात टाइटंस भी मुश्किल में फंस सकती है
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस भी 16 अंकों पर है। GT को अपने अंतिम दो मैच KKR और CSK जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने हैं। यदि गुजरात ये दोनों मैच हार जाती है, तो वह 16 अंकों पर ही रह जाएगी।
चूंकि GT का नेट रन-रेट +0.551 है जो RCB से कम है, इसलिए उनके बाहर होने का खतरा अधिक है। यदि SRH 18 अंकों तक पहुँचती है और CSK व RR अपने-अपने 18 अंक पूरे कर लेते हैं, तो गुजरात की टीम सीधे तौर पर पांचवें स्थान पर खिसक सकती है।
2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के विकेटकीपर का हुआ ऐलान, चयनकर्ताओं ने इस खिलाड़ी पर दिखाया भरोसा
नेट रन-रेट और अन्य टीमों का प्रदर्शन बनेगा सिरदर्द
प्लेऑफ़ की जंग में नेट रन-रेट सबसे बड़ा हथियार साबित होने वाला है। आरसीबी के लिए अच्छी बात यह है कि उनका रन-रेट फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है। लेकिन अगर पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने बाकी मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हैं, तो समीकरण बदल सकते हैं।
यदि 4-5 टीमें 16 अंकों पर बराबरी करती हैं, तो अंकों की समानता के कारण गुजरात और आरसीबी में से कोई भी टीम बाहर का रास्ता देख सकती है। फिलहाल दोनों टीमों को कम से कम एक जीत की सख्त दरकार है।
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पहले ही प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन ये दो टीम अभी बाकी टीमों का समीकरण बिगड़ने का क्षमता रखती है, जैसे मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स पर प्रेशर डाल दिया है।
Tagged:
RCB IPL 2026 IPL 2026 PlayOffऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर