2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के विकेटकीपर का हुआ ऐलान, चयनकर्ताओं ने इस खिलाड़ी पर दिखाया भरोसा

Published - 15 May 2026, 04:41 PM | Updated - 15 May 2026, 04:52 PM

Team India

टीम इंडिया (Team India) ने आगामी विश्व कप 2027 को लेकर अभी से तैयारियाँ शुरू कर दी हैं, लेकिन 'विकेटकीपर' की भूमिका में कौन रहेगा, इसे लेकर चर्चा काफी तेज है। फिलहाल भारत में आईपीएल चल रहा है और यह बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुँच चुका है।

टॉप 6 टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग तेज हो चुकी है। इसके साथ ही इस साल युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया है, ताकि नेशनल टीम में उन्हें जगह मिल सके। हालांकि, इस साल विकेट के पीछे की जंग काफी रोचक होने वाली है।

Team India का यह खिलाड़ी दिखेगा विकेट के पीछे

KL RAHUL

भारत (Team India) ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 अपने नाम किया है। इस जीत के बाद भारतीय चयनकर्ताओं का अगला लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में होने वाले वर्ल्ड कप 2027 को जीतना है।

वनडे में ऋषभ पंत, ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसी बीच, चयनकर्ताओं ने केएल राहुल पर वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है।

सूत्रों की मानें तो केएल राहुल पहली पसंद हैं, जबकि ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस साल प्रभावशाली नहीं रहा है, जिसकी वजह से उन्हें जगह मिलना मुश्किल लग रहा है। बात करें ईशान किशन की, तो वे टीम में बतौर दूसरे विकेटकीपर शामिल किए जा सकते हैं।

MI-LSG मैच के बाद इन 2 टीमों पर लटकी प्लेऑफ से बाहर होने की तलवार, टॉप-4 में पहुंचना चमत्कार जैसा

अफगानिस्तान के खिलाफ 19 मई को स्क्वाड का चयन

आईपीएल की समाप्ति के बाद भारतीय चयनकर्ता अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का चयन 19 मई को कर सकते हैं। इस सीरीज में भारत आगामी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को मौका देगा।

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम के बड़े खिलाड़ियों पर भी नजरें रहेंगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इस सीरीज में उनका चयन होता है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

इस ओडीआई सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में किसी सरप्राइज नाम के आने की संभावना कम है, हालांकि टीम में गुरनूर बराड़ को जगह मिल सकती है। गुरनूर बराड़ वर्तमान में घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में गुजरात टाइटन्स का हिस्सा हैं।

वे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो जरूरत पड़ने पर बाएं हाथ से आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 1.3 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में खरीदा था।

Arshdeep Singh के ‘ओए अंधेरे’ VIDEO पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर, बोला- ‘उसे तुरंत IPL से बैन करो’

जडेजा और अक्षर के चयन पर फैसला

भारतीय टीम (Team India) के दो दिग्गज स्पिनर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के चयन पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जबकि वनडे में पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

इसके अलावा, यदि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की बात करें, तो टीम इंडिया (Team India) जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह टीम में किसी युवा गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है।

Tagged:

team india kl rahul world cup 2027
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

शुभमन गिल

सूर्यकुमार यादव
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com