क्रिकेट मे शौहरत मिलने के बाद अपने ही परिवार को भूले विराट,मध्यप्रदेश में इस हाल में हैं परिवार

Published - 03 Mar 2018, 09:48 AM

खिलाड़ी

अगर आपसे पूछा जाए की भारतीय कप्तान विराट कोहली कहां के रहने वाले हैं,तो शायद आपका जवाब दिल्ली ही होगा। लेकिन सच्चाई इससे कुछ इतर है। विराट कोहली मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। इनका बाकी का परिवार अभी भी मध्य प्रदेश में रहता है। लेकिन कहते है कि दौलत और शौहरत के बाद लोग अपनों को भूल जाते हैं,ये बात विराट कोहली पर बिल्कुल सटीक बैठती है। विराट कोहली अपने परिवार से पहले काफी जुड़े थे लेकिन जैसे-जैसे सफलता मिली उसके बाद उनकी दूरियां बढ़ती गई।

मध्यप्रदेश में रहता है विराट का परिवार

विराट कोहली का बाकी परिवार यानि की चाचा-चाची लोग मध्य प्रदेश के कटनी में रहते हैं। विराट मूल रूप से कटनी के ही रहने वाले हैं। लेकिन विराट का परिवार देश विभाजन के बाद पाकिस्तान से आया था। विराट के दादा कटनी में ही रहते थे। कटनी स्थित गुलाबचंद्र स्कूल में विराट के पिता प्रेम कोहली ने पढ़ाई की। हालांकि इसके बाद विराट के पिता 1961 में सारंगपुर फिर उसके बाद दिल्ली में जाकर बस गए और बाकी परिवार कटनी में रहने लगा।

कई सालों से नहीं हुई बात

खबरों के मुताबिक कोहली क्रिकेट की दुनिया में जैसे-जैसे सफल हुए उसके बाद उनकी परिवार से दूरियां बढ़ने लगी। हालांकि इससे पहले वो परिवार के संपर्क में जरूर थे। विराट के सफल होने के बाद परिवार से उनकी एक या दो बार ही बात हुई है। विराट की मां सरोज कोहली और बड़े भाई अभी परिवार के संपर्क में हैं।

बिक चुका विराट का पुश्तैनी मकान

कटनी स्थित विराट कोहली का पुश्तैनी मकान जिसमें उनके पिता प्रेम कोहली का बचपन बीता आज वो बिक चुका है। विराट कोहली कटनी स्थित मकान में आज से 11 साल पहले अपने चचेरे भाई के निधन पर आए थे।

विराट कोहली की चाची आशा कोहली कटनी की महापौर भी रह चुकी हैं। विराट के चाचा गिरीश कोहली और चाची आशा कोहली को आज भी विराट का इंतजार है।

शादी में भी नहीं बुलाया

विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर को पिछले साल शादी के बंधन में बंधे,लेकिन विराट की सगाई से लेकर शादी तक की खबर भी चाचा-चाची को नहीं दी गई। खबरों के मुताबिक विराट कोहली ने अपनी शादी में इन्हें बुलाया भी नहीं। वहीं पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी अपनी दादी को नहीं बुलाया था।

गुरूग्राम में रह रहे हैं कोहली

कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में दिल्ली स्थित मकान को छोड़कर गुरूग्राम में रहने लगे है। गुरूग्राम स्थित डीएलएफ सिटी में कोहली का 80 करोड़ की कीमत का आलीशान मकान है। इसी में वो अपनी मां और भाई के साथ रहते हैं। विराट के भाई विकास कोहली दिल्ली में एक स्कूल चलाते हैं।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com